भाटापारा। शुक्रवार को सुबह अचानक महाविद्यालय के छात्रों ने कॉलेज लगने के समय में परिवर्तन की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। काफी देर तक यह प्रदर्शन चलता रहा। छात्र-छात्राओं की यह मांग थी कि वर्तमान समय में काले सुबह 7:30 बजे लगाया जा रहा है जिसकी वजह से आसपास के गांव के रहने वाले लोग समय पर कालेज नहीं पहुंच पाते हैं, जिसके कारण उनकी पढ़ाई प्रभावित होती है।इसलिए इसके समय को परिवर्तित करके इसका समय सुबह 10:00 बजे किया जाए। इस मांग को लेकर छात्रों ने शासकीय गजानन स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्रदर्शन किया। इस मामले में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ निशा शर्मा ने कहा कि समय परिवर्तन करना उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं है। ऊपर से जैसा आदेश है उस अनुरूप ही कालेज का समय निर्धारित है। यदि ऊपर से आदेश मिलता है तो समय परिवर्तन जरूर किया जाएगा। यह प्रदर्शन एनएसयूआई के नेतृत्व में छात्रों ने किया है।
शासकीय गजानन स्नातकोत्तर महावि के विद्यार्थियों ने कॉलेज के समय में परिवर्तन की मांग को लेकर प्रदर्शन किया
