गजानंद अग्रवाल स्नातकोत्तर महावि में ऑनलाइन प्राथमिक सहायता प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

भाटापारा। शासकीय गजानंद अग्रवाल स्नातकोत्तर महाविद्यालय भाटापारा में महाविद्यालय की रेडक्रास समिति के द्वारा ऑनलाइन प्राथमिक सहायता प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के प्रशिक्षक बालमुकुंद दुबे प्रोग्राम ऑफीसर प्राथमिक सहायता प्रशिक्षक इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी रायपुर थे। जिन्होंने डूबने सड़क दुर्घटना कीटनाशक का सेवन , हृदयाघात आदि विभिन्न प्रकार की आपातकालीन स्थितियों में उपयुक्त प्राथमिक सहायता हेतु प्रशिक्षण दिया ।इसके साथ ही प्राथमिक सहायता के समय रखी जाने वाली सावधानियों से भी अवगत कराया इस अवसर पर उन्होंने बताया कि सही समय पर सही प्राथमिक सहायता से कई जानें बचाई जा सकती है तथा जोखिम को कम किया जा सकता है। कार्यक्रम में संस्था प्रमुख डॉक्टर निशा शर्मा ने अपने स्वागत उद्बोधन के माध्यम से छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन किया संचालन रेडक्रास समिति की संयोजक डॉ निधि गुप्ता एवं आभार प्रदर्शन सहसंयोजक रोहन अग्रवाल द्वारा किया गया कार्यक्रम में डॉ आनंद मींस डॉ जितेंद्र मिश्रा डॉक्टर दीक्षा खरे जितेंद्र यादव शशि करण कुजुर सी अनूपा तिर्की रविस दास शैलेंद्र वर्मा गुप्तेश्वर साहू अशोक पुराना मनीष सरवैया राजेश द्विवेदी मनीष गुप्ता प्रीति सोनी विकास गुल हरे मौसमी लहरें की उपस्थिति उल्लेखनीय रही कार्यक्रम से लगभग 100 से भी अधिक छात्र-छात्राएं लाभान्वित हुए।

Leave a Reply