अशोक जुनेजा बने नए डीजीपी, डी.एम. अवस्थी को राज्य पुलिस अकादमी के महानिदेशक का प्रभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 2018 में भूपेश बघेल की सरकार आने के बाद से डीजीपी (पुलिस महानिदेशक) की जिम्मेदारी संभाल रहे डी.एम. अवस्थी आज शाम हटा दिए गए। उनकी जगह आईपीएस अफसर अशोक जुनेजा को यह दायित्व सौंपा गया है। अवस्थी के इस तरह अचानक हटने को सरकार की नाराजगी से जोड़कर देखा जा रहा है।

प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक मंगलवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गृह विभाग की जो समीक्षा बैठक ली उसमें पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर जमकर उनकी नाराजगी सामने आई थी। मुख्यमंत्री ने बैठक में कहा था कि पुलिस विभाग के जिम्मेदार लोग अपने कामकाज को ठीक कर लें, वरना उन्हें ठीक करना आता है। कानून व्यवस्था से बस्तर क्षेत्र से जुड़े कुछ ऐसे मसले रहे जिन्हें लेकर मुख्यमंत्री नाराज चल रहे थे। आज शाम अवस्थी को हटाने का बड़ा फैसला हो गया। 1989 बैच के आईपीएस अशोक जुनेजा अपने  करियर के शुरुआती दौर में रायपुर में एडिशनल एसपी के रूप में पदस्थ हुए थे। आगे चलकर उन्होंने प्रदेश के कई हिस्सों में अपनी सेवाएं दी। विशेषकर दुर्ग जिले में वे एसपी से लेकर आईजी पद पर तक सेवाएं दे चुके हैं। दुर्ग मुख्यमंत्री का गृह जिला है। इस तरह मुख्यमंत्री पहले से जुनेजा की कार्यशैली से वाकिफ हैं

Leave a Reply