झीरम घाटी नक्सली हमले पर नया जांच आयोग गठित, न्यायमूर्ति सतीश के अग्निहोत्री अध्यक्ष और न्यायमूर्ति जी मिन्हाजुद्दीन सदस्य होंगे

रायपुर। झीरम घाटी में हुए नक्सली हमले पर राज्य सरकार ने नया जांच आयोग गठित किया है। न्यायमूर्ति सतीश के अग्निहोत्री आयोग के अध्यक्ष और न्यायमूर्ति जी मिन्हाजुद्दीन, पूर्व न्यायधीश उच्च न्यायालय बिलासपुर सदस्य होंगे।

गौरतलब है कि पहले गठित जांच आयोग की रिपोर्ट राज्यपाल को सौपे जाने के बाद सरकार ने 2 सदस्यीय नया जांच आयोग बनाया है। नया आयोग जांच के तीन और बिंदुओं पर पर काम करेगा। जांच आयोग 6 महीने में अपनी रिपोर्ट देगा। जांच के लिए जांच आयोग विशेषज्ञ और किसी संस्था की भी सहायता ले सकेगा।

देखिए अधिसूचना कापी

Leave a Reply