कवर्धा मामले को लेकर मुख्यमंत्री और प्रभारी मंत्री अकबर का पुतला दहन

भाटापारा। कवर्धा में हिंदु समाज के उत्पीड़न एवं निरपराध हिंदुओं के खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज किए जाने के विरोध में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल एवं भाजपा के बैनर तले क्षेत्रीय विधायक शिवरतन शर्मा के नेतृत्व में नगर के प्रमुख स्थानों एवं वार्डों में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं प्रभारी मंत्री मोहम्मद अकबर का पुतला दहन किया गया। प्रमुख स्थानों पर बोलते हुए विधायक शिवरतन शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का इतिहास रहा है कि जब भी वह सत्ता में आती है उसका प्रमुख लक्ष्य हिंदू समाज का उत्पीड़न करना है। इसका ताजा उदाहरण कवर्धा में देखने को मिल रहा है। एक वर्ग विशेष के वोट पाने की महत्वाकांक्षा की वजह से कवर्धा में निरअपराध हिंदुओं के खिलाफ अपराधिक मुकदमा दर्ज किया किया गया है। विधायक शर्मा ने कहा कि अभी तो हम संकेतिक पुतला दहन कर रहे हैं।अगर प्रदेश की भूपेश सरकार हिंदू समाज के खिलाफ दर्ज अपराधिक मुकदमा वापस नहीं लिया तो अभी तो आगे चलकर हम प्रत्येक शहर एवं गांव में चक्का जाम करेंगे तथा 25000 से 100000 लोगों को लेकर हम कवर्धा थाने का घेराव करेंगे और जितनी ताकत है भूपेश लगा ले हम तब तक नहीं उठेंगे जब तक उन पर दर्ज मुकदमा वापस न लिया जाए। विधायक शर्मा ने कहा कि कवर्धा मैं 3 अक्टूबर को परंपरा के अनुसार जब नवयुवक दुर्गेश देवांगन परंपरा के अनुसार भक्त माता चौक पर प्रतिवर्ष अनुसार भगवा ध्वज बदल रहा था तभी वर्ग विशेष के लोग विरोध करने लगे और जब उसने कहा कि आपके हरे रंग का तो हम विरोध नहीं कर रहे हैं इतना कहते ही सो डेढ़ सौ लोगों की भीड़ ने प्रशासन की उपस्थिति में घेर कर उस पर हमला करना शुरू कर दिया और उस पर चाकू से हमला करना शुरू कर दिया और जब दुर्गेश देवांगन अपने साथियों को लेकर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने गए तो उस पर ही मुकदमा दर्ज कर दिया गया और जिन्होंने दुर्गेश पर हमला किया उन पर मोहम्मद अकबर के इशारे पर जमानती धारा लगाई और जब हिंदू समाज ने संगठित होकर इसका विरोध किया तो 80 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया और यही नहीं हमारे प्रदेश के मंत्री विजय शर्मा एवं युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश चंद्रवंशी तथा सुखदेव यादव के खिलाफ पुराने मामले को लेकर धारा 307 एवं विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
विधायक शर्मा ने प्रदेश सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि उसे जनता का जनादेश उसकी सेवा करने के लिए मिला है ना कि उसके मंत्री मोहम्मद अकबर के इशारे पर हिंदू समाज को प्रताड़ित करने का और प्रदेश की जनता आने वाले समय में भूपेश सरकार को करारा जवाब देगी।
इस अवसर पर अनेक स्थानों पर हुए पुतला दहन को जिला महामंत्री राकेश तिवारी मंत्री महाबल बघेल मंडल अध्यक्ष मनेदर सिंह गुंबर तथा विधायक प्रतिनिधि आशीष जायसवाल युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुनील यदु ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर बजरंग दल के जिला संयोजक रवि वर्मा युवा मोर्चा के अध्यक्ष आशीष टोडर महिला मोर्चा अध्यक्ष नीरा साहू महामंत्री चंद्रकला साय, बीशाहीन यादव महामंत्री योगेश अनंत पार्षद चंद्र प्रकाश ध्रुव, गोवर्धन डहरिया बंटी टंडन, सुरेश मिश्राआशीष पुरोहित नंदकिशोर अग्रवाल कन्हैया चेनानी, राजा कम नानी उमाशंकर वर्मा ,विजय यादव राजा शर्मा दरवेश हबलानी अशोक साहू देवेंद्र साहू नारायण साहू कुंज राम कोसले रवि पांडे बंसी यादव,शिव वर्मा, रामचंद्र वर्मा संतोष सिंह राजपूत सुनील ठाकुर राधे यदु राजू साहू दुबे चक्रधारी यशपाल बंटी ठाकुर,भरत चक्रधारी, पुष्पेंद्र चक्रधारी काके थादवानी कीर्तन जयसवाल रवि पांडे बंसी यादव, सूर्या लहरें अभिषेक दासगिरीश बांधे सत्य प्रकाश भारतीय महेश जांगड़े वरुण चतुर्वेदी मुकेश चतुर्वेदी किशन यादव संतोष मन हरे संजय महिलांगे अजय कौशल अरमान कुर्रे भारत गेंद्रे आदर्श लहरें देवा बंजारे गिरीश गेंद्रे रिंकू हरबंस रमन टुडे शेखर रात्रि करण राजपूत गोपाल राघवानी नोहर दक्षिणी सतीश जब करमाकर जुगल गुप्ता विवेश लहरें अकाश भारती प्रमोद लहरें संजय चौहान सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।

Leave a Reply