भाटापारा। गृह एवम लोक निर्माण मंत्री (छत्तीसगढ़ शासन) ताम्रध्वज साहू के दुर्ग निवास पर कुराश खिलाड़ियों के लिए आयोजित सम्मान समारोह में उपस्थित हुए आदित्य सिंह , यह सम्मान समारोह दुर्ग सम्भाग के कुराश खिलाड़ी गण जिन्होंने 20 से 23 अक्टूबर तक आयोजित हुए राज्यस्तरीय शालेय कुराश प्रतियोगिता कसडोल में भाग लेकर दुर्ग सम्भाग को ओवरऑल बनाया था , आदित्य सिंह ने ताम्रध्वज साहू से भेंटकर छत्तीसगढ़ प्रदेश एसोसिएशन की गतिविधियों से अवगत कराया जिस पर ताम्रध्वज साहू ने छत्तीसगढ प्रदेश कुराश एसोसिएशन द्वारा हो रही गतिविधियों को सराहा उनकी प्रशंसा की साथ ही कुराश खिलाड़ियों के अभ्यास हेतु1 सेट मैट छत्तीसगढ़ प्रदेश कुराश एसोसिएशन को देने की घोषणा की , सम्मान समारोह में जितेंद्र साहू महासचिव छतीसगढ प्रदेश कांग्रेस कमेटी , अरुण सिंह सिसोदिया महासचिव छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ,बैजनाथ गुप्ता सहसचिव प्रदेश कुराश एसोसिएशन , मुकेश चंद्राकर जिला अध्यक्ष भिलाई जिला कांग्रेस कमेटी उपस्थित थे।
गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू से मिले आदित्य
