भाटापारा। लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में जुए की हुई छापामारी के बाद एक तरफ जहां कांग्रेस में राजनीति गर्म है, वही दूसरी तरफ एसडीएम भाटापारा ने मामले को संज्ञान में लेते हुए पहले विश्रामगृह प्रभारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। उसके बाद बुधवार को इस मामले में लोक निर्माण विभाग के एसडीओ को पत्र जारी कर विश्रामगृह प्रभारी को तत्काल विश्रामगृह भाटापारा के प्रभाव से हटाने का निर्देश जारी किया है। इस मामले में लोक निर्माण विभाग के एसडीओ की ओर से विश्राम गृह के गेट पर एक फ्लेक्स लगाया गया है जिसमें अति आवश्यक सूचना करके या लिखा गया है कि सक्षम अधिकारी के द्वारा कक्षा आरक्षित किए जाने के पश्चात ही विश्राम गिरी का कक्ष खोला जाएगा। विश्राम गृह में किसी भी तरह की सामूहिक मीटिंग सामूहिक कार्यक्रमों की अनुमति नहीं दी जाएगी इसके अधिक बिना अनुमति विश्राम गृह परिसर में प्रवेश पूर्णता वर्जित है।जबरिया प्रवेश करने वालों के खिलाफ पुलिस में एफआईआर किया जाएगा। ऐसा एक फ्लेक्स बनाकर विश्राम गृह के गेट पर लगा दिया गया है। इधर एसडीएम लवीना पांडे ने लोक निर्माण विभाग के एसडीओ को पत्र जारी करते हुए लिखा है कि जुआ के मामले में उप अभियंता एवं प्रभारी अधिकारी शासकीय विश्राम की भाटापारा को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब दिया गया था विश्राम के प्रभारी के द्वारा जवाब में बताया गया कि विश्राम गृह में 7 नवंबर को कोई भी कक्ष आरक्षित नहीं था विश्राम गृह बरामदे में जुआ खेलते हुए पकड़े गए व्यक्ति सत्ताधारी पार्टी के रसूखदार व्यक्ति हैं इनके द्वारा विश्राम गृह में कार्यरत कर्मचारियों को बिना पूछे बैठे थे किंतु विश्राम सिंह के कर्मचारियों को यह ज्ञात नहीं हो पाया कि जुआ चल रहा है इस कृत्य के लिए विश्राम गृह में कार्यरत 2 कर्मचारियों को हटा दिया गया है। एसडीएम ने अपने पत्र में आगे लिखा है कि उपरोक्त जवाब के अवलोकन से स्पष्ट है कि विश्राम गिरी का प्रत्यक्ष पर्यवेक्षण उप अभियंता लोक निर्माण विभाग वी एन कुर्रे भाटापारा के अधीन होते हुए भी उनको वहां पर हो रही गतिविधियों के बारे में कोई जानकारी नहीं थी आता उनके द्वारा प्रस्तुत जवाब संतोषप्रद नहीं पाया गया है व्ही एन कुर्रे उप अभियंता लोक निर्माण विभाग भाटापारा एवं प्रभारी अधिकारी विश्राम गिरी भाटापारा द्वारा अपने पदीय दायित्वों का निर्वहन करने में लापरवाही बढ़ती गई है अतः उनको विश्राम की भाटापारा के प्रभाव से तत्काल हटाए जाने की कार्रवाई करते हुए अधोहस्ताक्षर को अवगत कराना सुनिश्चित करें।
दूसरी तरफ कांग्रेस की राजनीति के अंदर मामला काफी गर्म है राजनीति से सराबोर भाटापारा कांग्रेस की राजनीति अब इस स्तर पर पहुंच गई है कि आपस में ही एक दूसरे को निपटाने की कोशिश की जा रही है एक दो बड़े नेता के ऊपर भी शंका की सुई लोग घुमाने में लगे हुए हैं। कुल मिलाकर भाटापारा विधानसभा क्षेत्र में इन दिनों कांग्रेस की काफी किरकिरी हो रही है।
लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में जुआ, प्रभारी को हटाने का निर्देश
