दीपावली उत्साह-उमंग के साथ मना, रंगोली की रही धूम

भाटापारा। दीपावली का पावन पर्व पूरे उत्साह व उमंग के साथ लोगों के द्वारा मनाया गया। गत वर्ष कोरोना कॉल के चलते लोगों में त्यौहार के प्रति इतना उत्साह दिखाई नहीं दिया था, किंतु इस बार पूरा बाजार खुलने से जमकर रौनक दिखाई दी। वही पूरे नगर में रंगोली उत्सव की भी धूम रही। प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी मूंदड़ा हाउस ने रंगोली उत्सव में अपनी एक अलग पहचान बनाए रखी। विभिन्न स्थानों पर एवं विभिन्न घरों में बनाई गई रंगोली को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग घरों से सपरिवार निकलकर देखने पहुंचे और रंगोली देखकर भरपूर आनंद लिए। नगर के मूंदड़ा हाउस में विगत लगातार 24 वर्षों से रंगोली उत्सव मनाया जा रहा है। इस वर्ष रंगोली उत्सव का 25 वां वर्ष है। हर वर्ष नगर सहित प्रदेश व देश के ख्याति प्राप्त लोगों की रंगोली बनाई जाती रही है। इस वर्ष मूंदड़ा हाउस में सेवा भाव में समर्पित लोगों की रंगोली बनाई गई है, जिसमें पहली बार भाटापारा के सेलिब्रिटी, भाटापारा चिकित्सा जगत के भीष्म पितामह और चिकित्सा के क्षेत्र को केवल सेवा भाव के रूप में अपनाने वाले समाजसेवी डॉ किरण जीवन मल की छवि को कलाकार के द्वारा रंगोली के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है। इसके साथ ही देश के ख्याति नाम रतन टाटा की भी रंगोली बनाई गई है जिसको देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग रोजाना पहुंच रहे हैं। यहां पर रंगोली उत्सव का अनावरण स्वयं डॉ किरण जीवन मल पूरे परिवार के साथ पहुंचकर एवं छत्तीसगढ़ सरकार में निगम मंडल के सदस्य सतीश अग्रवाल भी परिवार सहित पहुंचकर दीप प्रज्वलित करके रंगोली उत्सव का शुभारंभ किए। श्याम रतन मूंदड़ा ने इस मामले में जानकारी देते हुए बताया कि हर वर्ष उनके द्वारा रंगोली उत्सव का आयोजन बीते 25 वर्षों से किया जा रहा है। उन्होंने नगर के समस्त लोगों से रंगोली उत्सव में पहुंचने का अनुरोध किया है। इसके अतिरिक्त समसामयिक विषयों पर भी रंगोली निर्माण की भाटापारा में अपनी अलग परिपाटी रही है। नगर के प्रतिष्ठित व्यापारी संदीप मल की सुपुत्री अंजली मल के द्वारा अपने निवास में क्षेत्र के विधायक शिवरतन शर्मा हुबहू छवि उकेरी है। विधायक शिवरतन शर्मा ने रंगोली देखकर अभिभूत हो गए और अंजलि को अपनी शुभकामनाएं दी। इसी प्रकार नगर के प्रतिष्ठित व्यवसाई महेंद्र इलेक्ट्रिकल्स की प्रीति शाह एवं कविता शाह, साईबाबा इलेक्ट्रॉनिक हटरी बाजार , प्रार्थना विजय लखवानी ने भी अपने निवास पर स्वयं के द्वारा मेहनत करके रंगोली बनाई है, जिसकी लोगों के द्वारा भूरी भूरी प्रशंसा की जा रही है। सभी जगहों में बड़ी संख्या में लोग रंगोली देखने पहुंच रहे हैं।

Leave a Reply