सुकमा। नक्सली क्षेत्र में तैनात सुकमा में सीआरपीएफ जवान ने अपने ही साथियों पर गोलियां चला दी, जिसमें 4 जवानों की मौत हो गई और 3 घायल हो गए। घटना रात करीब एक बजे सुकमा जिले के मरइगुड़ा थाना इलाके के लिगम पल्ली सीआरपीएफ 50 बटालियन कैंप की है। फायरिंग करने वाले जवान का नाम रितेश रंजन बताया जा रहा है, वो रात में ड्यूटी पर तैनात था। घटना में घायल हुए 5 जवानों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जिसमें से एक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना में घायल जवानों के नाम धनंजय कुमार सिंह, राजीव मंडल, धर्मात्मा कुमार और मलय रंजन महाराणा है। राजीव मंडल के अलावा अन्य सभी पीड़ित एवं हमलावर जवान बिहार मूल के निवासी थे। अभी साफ नहीं हो पाया है कि आरोपित जवान रितेश रंजन यह क्यों किया।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस घटना पर गहरा दुःख प्रकट
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस घटना पर गहरा दुःख प्रकट किया है। सीएम बघेल ने पुलिस अधिकारियों से कहा है कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो इसके लिए सभी आवश्यक उपाय किए जाएं। बघेल ने घटना में मृतक जवानों के प्रति शोक संवेदना प्रकट की है। मुख्यमंत्री ने इस घटना में घायल जवानों के बेहतर इलाज के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। सीआरपीएफ के अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं। जवान द्वारा साथियों पर गोली चलाने की यह पहली घटना नहीं है, इसके पहले भी ऐसे मामले सामने आ चुके हैं।
