फिर डराने लगा है कोरोना, आज 25 नए मरीज मिले- 3 की मौत

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना ने एक बार फिर डराना शुरु कर दिया है। पिछले 24 घंटों में प्रदेश में 3 लोगों की मौत की खबर है। आज सबसे ज़्यादा 8 मरीज रायपुर में मिले। प्रदेश में 25 नये कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान हुई। पूर्व में प्रदेश में जहां एक्टिव मरीजों की संख्या 200 के आसपास या उससे नीचे देखने में आती रही थी वह आंकड़ा इस समय 290 पर जा पहुंचा है। आज रायपुर में 8 के अलावा जशपुर में 4, बस्तर एवं बिलासपुर में 3, कोरबा में 2 तथा दुर्ग, महासमुन्द, जांजगीर-चाम्पा,दंतेवाड़ा एवं कांकेर जिले में 1-1 मरीजों की पहचान हुई।

Leave a Reply