विधायक देवव्रत सिंह का हार्ट अटैक से निधन

राजनांदगांव। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे (जोगी कांग्रेस) विधायक देवव्रत सिंह का हार्ट अटैक से निधन हो गया। उन्होंने देर रात करीब 2.30 बजे खैरागढ़ अस्पताल में अंतिम सांसें ली। जानकारी के मुताबिक उनके सीने में तकलीफ होने के बाद उन्हें देर रात अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उनका निधन हो गया। विधायक देवव्रत सिंह 52 वर्ष की उम्र में ही का निधन हो गया। उनके देहांत से राजनीतिक गलियारों के साथ खैरागढ़ में दुःख का माहौल है।

बता दें कि खैरागढ़ के राजपरिवार से ताल्लुक रखने वाले देवव्रत राजनांदगांव से सांसद भी रह चुके हैं। छत्तीसगढ़ की सियासत में कम उम्र में ही पहचान बनाने वाले नेता देवव्रत सिंह खैरागढ़ विधानसभा सीट से चार बार विधायक निर्वाचित हुए। इसके अलावा वह राजनांदगांव लोकसभा सीट से सांसद भी निर्वाचित हुए। देवव्रत सिंह भारतीय खाद्य निगम के अध्यक्ष रहे।

Leave a Reply