भाटापारा। छत्तीसगढ़ सिक्ख संगठन की बैठक में छत्तीसगढ़ प्रदेश पदाधिकारियों का विस्तार किया गया, जिसमें अरुण छाबड़ा बंटी भाटापारा को छत्तीसगढ़ का संयोजक बनाया गया तथा छत्तीसगढ़ सिख संगठन की आगामी रूपरेखा तैयार की गई, जिसमें मेडिकल कैंप स्वर्ग रथ सेवा एंबुलेंस सेवा आदि निशुल्क उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई। बैठक में सिख संगठन के संस्थापक हरपाल सिंह भामरा, प्रदेश अध्यक्ष दलजीत सिंह चावला, कोषाध्यक्ष बलजीत सिंह बंटी चावला, हनी जुनेजा, गुरभेज सिंह सचिव, रणवीर सिंह भामरा, हरकिशन सिंह राजपूत, गुरमीत सिंह, सतपाल सिंह खनूजा, रणजीत सिंह, गुरुचरण सिंह निक्कू, आदि उपस्थित थे
छत्तीसगढ़ सिक्ख संगठन की बैठक में प्रदेश पदाधिकारियों का विस्तार किया गया
