भाटापारा। मॉडर्न इंग्लिश स्कूल में दिवाली के पावन पर्व के पूर्व रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने रंगोली के सुंदर सुंदर रंगों से रंगोलियां बनाकर भारतीय संस्कृति के विविध रंगों को प्रस्तुत किया ।यह प्रतियोगिता दो ग्रुप में विभाजित की गई थी । जिसमें कक्षा तीसरी से पांचवी का एक ग्रुप और कक्षा छठी से आठवीं का एक ग्रुप बनाया गया था। इसमें प्रथम ग्रुप कक्षा तीसरी से पांचवी में प्रथम स्थान समृद्धि कार्या कक्षा चौथी सी ने राष्ट्रीय पक्षी मयूर के सौंदर्य को बड़े मनमोहक रंगों से सजाया। दूसरे स्थान पर रही कक्षा चौथी सी से ही अन्नु पाल ने प्रकृति की सुंदरता को फूल की रंगोली को सुंदर रंगो से रंगा, तीसरे स्थान के लिए वालिया साहू कक्षा तीसरी डी ने मोर की सुंदरता का प्रस्तुतीकरण किया। सांत्वना पुरस्कार भाविका वैष्णव कक्षा 5वी ए के द्वारा बनाए गए बच्चों के चहेते कार्टून और रोशनी साहू कक्षा पांचवी सी के द्वारा बनाई गई प्रथम पूजनीय गणेश जी की रंगोली को मिला। दूसरे ग्रुप कक्षा छठी से आठवीं में प्रथम स्थान हंसिका साहू कक्षा आठवीं बी ने मनमोहक फूल की सुंदरता को उकेरा ,वहीं द्वितीय स्थान पर रही दामिनी साहू कक्षा सातवीं बी ने छत्तीसगढ़ी आदिवासी संस्कृति के प्रतीक चिन्ह को प्रदर्शित किया। तृतीय स्थान 3 विद्यार्थियों को मिला। जिसमें कक्षा चौथी सी से खनक दास ने छत्तीसगढ़ के वाद्ययंत्र की रंगोली बनाई, प्रतीक्षा जाधव छठवीं बी ने आदिवासी महिला ,भीगी पटेल कक्षा सातवीं बी ने श्रीकृष्ण की प्रतिमा को रंगोली के माध्यम से उकेरा । सांत्वना पुरस्कार कक्षा सातवीं बी से दीक्षा वर्मा द्वारा बनाई गई संस्कार रंगोली एवं सुमन साहू द्वारा बनाई गई भगवान गणेश जी की सुंदर रंगोली को मिला। सभी विद्यार्थियों ने सुंदर रंगों के समायोजन से बहुत ही आकर्षक एवं प्रेरक रंगोलियां बनाकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। मॉडर्न स्कूल की प्राचार्या एवं विद्यालय परिवार ने बच्चों के मनमोहक रंगोली को सराहा और उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
मॉडर्न इंग्लिश स्कूल में रंगोली प्रतियोगिता संपन्न
