भाटापारा। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस एवं दीपावली के शुभ अवसर पर लायंस क्लब भाटापारा सिटी के द्वारा शहर में फ्रंट लाइन वारियर्स स्वास्थ्य कर्मियों को मास्क एवं मीठे का वितरण किया गया कार्यक्रम में सिस्टर सरोज बघमार मंजू साहू नवीन जायसवाल व अन्य स्वास्थ्य कर्मियों को मास्क एवं मिष्ठान देकर सम्मानित किया गया लायंस क्लब की ओर से लायंस अध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल पूर्व अध्यक्ष एवं वर्तमान गौ सेवा समिति के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल सदस्य सूरज गुप्ता एवं लायंस स्कूल के प्राचार्य शशिकांत शुक्ला भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर लायंस अध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल ने उपस्थित सभी लोगों को दीपावली के अवसर पर अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहां की अभी करो ना गया नहीं है इसलिए अभी हम सभी लोगों को सावधान रहने की जरूरत है साथ ही भीड़ भाड़ वाली जगह से अपने आप को बचाने की आवश्यकता है अग्रवाल ने कहा कि मास्क का नियमित प्रयोग अभी भी जरूरी है।
लायंस क्लब ने फ्रंट लाइन वारियर्स स्वास्थ्य कर्मियों को सम्मानित किया
