रायपुर। दीपावली के अवसर पर अवाम-ए-हिन्द सोशल वेलफेयर कमेटी ने रामनगर क्षेत्र एवं अन्य श्रम बस्तियों में रहने वाले ज़रूरतमंद, गरीब बेसहारा, निर्धन वृद्धाजनों महिलाओं-पुरुषों और बच्चों को उनके जीवन में खुशियाँ लाने के उद्देश्य से नए कपड़े, नगद राशि, खाद्य सामग्री एवं दिये, तेल और पटाखे का वितरण किया। इसी कड़ी में संस्था कार्यालय में कपड़ा स्टॉल लगाया गया, जिसमें वृद्ध महिलाओं एवं बच्चों को उनके मनपसंद नए कपड़े देकर संस्था ने उनके चेहरे में ख़ुशी लाने का एक प्रयास किया। संस्थापक, मो. सज्जाद खान ने बताया कि, संस्था प्रतिवर्ष मानवीय संवेदना के आधार पर सैकड़ों जरूरतमंदो, निर्धन परिवारों को नए वस्त्र वितरित करती आ रही है एवं कोरोनाकाल में उजड़े हुए परिवारों को भी संस्था ने आर्थिक रूप से एवं खाद्य सामग्री देकर मदद किया, जिससे वह भी समाज की मुख्यधारा से जुड़कर हर्षोल्लास के साथ त्यौहार मना सकें।
संस्थापक, मो. सज्जाद खान की अगुवाई में आयोजित इस कार्यक्रम में ज़ुबैर खान, आदर्श, अरहम खान, इबरार खान, श्रीमती निकहत खान, नंदा रामटेके एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।
अवाम ए हिन्द ने जरूरतमंदों को दीपावली पूर्व किया नए कपड़ों का वितरण
