जब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पत्रकारों से कहा – ‘चाहें तो आप लोग भी कांग्रेस की सदस्यता ले सकते हैं’

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पत्रकारों से कहा कि “चाहें तो आप लोग भी कांग्रेस की सदस्यता ले सकते हैं। हमारी पार्टी में हमेशा से पत्रकारों के लिए स्थान रहा है।”

राजीव भवन में आज प्रेस कान्फ्रेंस के दौरान एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि मेरे राजनीतिक गुरु स्व. चंंदूलाल चंद्राकर राष्ट्रीय स्तर के पत्रकार थे। हमारे दुर्ग क्षेत्र के नेता स्व. मोतीलाल वोरा जिस ऊंचाई पर पहुंचे उससे आप सभी अवगत हैं। वे एक सम्मानित पत्रकार थे। बिलासपुर क्षेत्र के वरिष्ठ नेता स्व. बी.आर. यादव भी पत्रकार थे। पत्रकारों का हमेशा से राजनीति में विशेष स्थान रहा है।

उल्लेखनीय है कि आज से कांग्रेस की प्रदेश स्तर पर सदस्यता अभियान की शुरुआत हुई है। राजीव भवन में आज कांग्रेस सह प्रभारी चंदन यादव, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने सदस्यता पुस्तिका का लोकार्पण किया।

Leave a Reply