भाटापारा। पति की लंबी आयु के लिए रखे जाने वाला प्रमुख पर्व करवाचौथ रविवार को सुहागिन महिलाओं के द्वारा पूरे उत्साह व उमंग के साथ मनाया गया। वहीं, बाजार में रविवार को जबरदस्त रौनक रही सोने चांदी व कपड़े की दुकानों में जमकर भीड़ रही और लोगों ने जमकर खरीदारी की जिसे देखकर व्यापारियों में भी उत्साह नजर आया। वर्तमान में सोने चांदी के दामों में मामूली वृद्धि होने के बावजूद बाजार में पहुंच कर लोगों ने जमकर सोने चांदी एवं गहनों की खरीदारी की। करवा चौथ मैं बाजार की अच्छी रौनक देखने के बाद यह उम्मीद की जा रही है कि दीपावली का बाजार में अच्छी रौनक रहेगी। करवा चौथ हिंदुओं का एक प्रमुख त्यौहार है इस दिन सुहागिन महिलाएं सुबह से ही निर्जला व्रत अपनी पति की लंबी आयु के लिए रखती हैं और रात में चंद्रमा के दर्शन करने और उन्हें अर्क देने के बाद ही भोजन ग्रहण करती है। महिलाओं ने दिनभर उपवास रखकर आप पूरी तरह सज धज कर रात को चंद्रमा दर्शन करने के उपरांत अपने उपवास का परण किया। इस दिन को लेकर महिलाओं में अलग से उत्साह रहता है। ज्वेलर संचालक प्रशांत गुप्ता एवं अमित दम्मानी ने बताया कि करवा चौथ लेकर महिलाओं में अतिरिक्त उत्साह देखने को मिलता है रविवार को यह त्यौहार काफी अच्छे रूप में मनाया गया और दुकानों में भी अच्छी खासी बिक्री हुई। दोनों संचालकों ने बताया कि इन दिनों हाल मार्क ज्वेलरी की बिक्री अच्छी है। कपड़ा व्यवसाई प्रकाश मोदी एवं जम्मू जैन ने बताया कि शनिवार को और फिर रविवार को दुकानों में अच्छी ग्राहकी रही है। इन व्यापारियों ने उम्मीद जताई है कि गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष व्यवसाय अच्छा रहना चाहिए।
पति की लंबी आयु की कामना का पर्व करवाचौथ रविवार को उत्साह व उमंग के साथ मनाया गया
