भाटापारा में संजय वार्ड के दो मकानों के ताला टूटे, सोने-चांदी के गहने व नकदी पार

भाटापारा। शहर के मध्य स्थित रिहायसी मोहल्ला संजय वार्ड के दो मकानों में चोरो ने धावा बोलते हुए एक मकान से नकदी सहित सोने चांदी के जेवर ले भागे,जबकि दूसरे मकान के गेट का ही ताला तोड़ पाया।शहर पुलिस मामले की तफसिस कर रही है।
उपरोक्त संबंध में जानकारी अनुसार संजय वार्ड में रामगोपाल शर्मा के निवास पर लगे गेट का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने घर पर प्रवेश कर कमरे में रखी अलमारीयो को खोल कर उसमें रखे सोने के टॉप्स,चांदी की थाली,चांदी का गिलास,पायल,चांदी के सिक्के सहित नकदी रुपये और बिना सिलाये हुए कपड़े को चोरी कर ले गए। घर के बाहर लगे सी सी टीवी कैमरे में इस घटना के दोनों आरोपी कैमरे में घटना को अंजाम देते कैद हो गए हैं जिसकी शहर पुलिस खोजबीन में लगी हुई है। इस संबंध में प्रार्थी पत्रकार राजेश शर्मा ने बताया कि संजय वार्ड स्थित उनके जिस मकान में चोरी हुई है वहा रात में ताला लगाकर उनके बड़े भाई राधेश्याम शर्मा सामने नए मकान में सोने चल दिये थे और शनिवार की सुबह वो आये तो उक्त घटना की जानकारी हुई। घटना तकरीबन 3 बजे के करीब की है और सीसी टीवी के मुताबिक इसमे फिलहाल 2 आरोपी नजर आ रहे हैं। घटना की जानकारी शहर पुलिस को देने के फौरन बाद नगर निरीक्षक महेश धुव अपनी पूरी टीम के साथ घटना स्थल का मुआयना कर बारीकी से जांच पड़ताल की।वही डाग स्क्वाड को भी उन्होंने मामले की गंभीरता को देखते हुए बुलाया जो कल्याण सागर पार जाकर रुक गया। इस घटना को अंजाम देने के पूर्व चोरो ने एक मकान पहले सत्यनारायण जोशी के घर पर दबिश देते हुए उनके मेन गेट का ताला तोड़ दिया।
पीड़ित सत्यनारायण जोशी ने बताया कि उनके पिताजी 3 बजे मन्दिर जाने के लिए मेन गेट पर ताला लगा कर गए और उनके जाते ही उनके घर के ताले के कुंडे को आरोपी ने तोड़ कर दरवाजे को धकेलने का प्रयास किया और इस वारदात को अंजाम देने केपूर्व उसने बाजू वाले मकान के दरवाजे को बाहर से बंद कर दिया था। शहर पुलिस ने फिलहाल अज्ञात आरोपी के विरुद्ध 457,380 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर सीसी कैमरे में कैद चोरो की तलाश कर रही है।

Leave a Reply