किसान कांग्रेस के संयोजक द्वय 25 को किसान कांग्रेस की समीक्षा बैठक लेंगे

भाटापारा। किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष डॉ गोपाल प्रसाद साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि 25 अक्टूबर सोमवार को किसान कांग्रेस के संयोजक लाल बहादुर चंद्रवंशी एवं रामविलास साहू तथा प्रदेश अध्यक्ष मजदूर कांग्रेस आलोक पांडे का बलौदा बाजार जिला कांग्रेस भवन में आगमन हो रहा है। किसान कांग्रेस के संयोजक द्वय किसान कांग्रेस की समीक्षा बैठक लेंगे। डॉ गोपाल प्रसाद साहू ने समस्त कांग्रेस जनों से अनुरोध किया है कि 25 अक्टूबर को दोपहर 12:00 बजे जिला कांग्रेस कार्यालय बलौदा बाजार में अवश्य पहुंचे।

Leave a Reply