0 सीबीएसई की दोनों टर्म की परीक्षा में शामिल नही हुए तो रिजल्ट होगा पेंडिंग
भाटापारा।केंद्रीय शिक्षा माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10 वीं और 12वीं की परीक्षा इस सत्र से दो टर्म में आयोजित कर रही है। क्लास दशवीं की परीक्षा 30 नवंबर से 11 दिसंबर तक होगी। वही 12 वीं की परीक्षा एक दिसंबर से 22 दिसंबर तक तक होगी। परीक्षा पैटर्न में बदलाव और नियमों को लेकर बोर्ड ने स्कूलों को जानकारी दी है। इसके तहत विद्यार्थियों को दोनों टर्म की परीक्षा में शामिल होना अनिवार्य है। जो विद्यार्थी किसी एक टर्म की परीक्षा में शामिल नही होंगें तो उनका रिजल्ट पेंडिंग रखा जाएगा। शुरुआत में जब दो सत्र में परीक्षा लेने कि बात आई थी तब विद्यार्थियों और अभिभावक के मन मे था कि टर्म-वन की परीक्षा प्री-बोर्ड की तरह आंतरिक मूल्यांकन के लिए होगी लेकिन बोर्ड ने साफ कर दिया है कि दोनों टर्म में शामिल होना जरूरी है। बदलावों के बारे में बोर्ड ने बताया है कि टर्म-वन की परीक्षा के बाद विद्यार्थियों को सिर्फ अंक बताया जाएगा और दोनों परीक्षाओं को मिलाकर ही फाइनल रिजल्ट बनाया जाएगा ।
ऐसे होंगें दो टर्म की परीक्षा के पैटर्न
किसी भी सब्जेक्ट की थ्योरी पेपर के लिए निर्धारित कुल अंक को दो बराबर भागो में बंटा जाएगा। यदि किसी विषय की थ्योरी पेपर के लिए कुल अंक 70 है तो टर्म 1 की परीक्षा में 35 अंक के ही सवाल पूछे जाएंगे जो कि ऑब्जेक्टिव टाइप मल्टीप्ल चॉइस पर आधारित है। छात्रों को परीक्षा पूरी करने के लिए 90 मिनट दिया जाएगा। मार्च अप्रैल में होने वाला परीक्षा सब्जेक्टिव होगा जिसमें शार्ट और लॉन्ग प्रश्न पूछे जाएंगे जिसे पूरा करने के लिए दो घंटे का समय मिलेगा। हालांकि टर्म दो की परीक्षा कोविड 19 की परिस्थियों पर छोड़ा गया है। “आधारशिला सीनियर सेकेंडरी स्कूल बीजाभाट के प्राचार्य नितेश रंजन भास्कर ने बताया कि स्टूडेंट और अभिभावक दोनो को दोनो टर्म की परीक्षा को गंभीरता से लेना चाहिए। इसे पर बोर्ड की तरह न ले। यह पैटर्न बोर्ड ने कोरोना महामारी को देखते हुए विद्यार्थियों की सुविधा के लिहाज से बनाया गया है। दोनो परीक्षा के आधार फाइनल रिजल्ट तैयार होगा।”
सीबीएसई टर्म -वन परीक्षा की तिथि घोषित, 10 वीं की 30 नवंबर से और 12 वीं की परीक्षा एक दिसंबर से होगी
