प्रदेश कुनबी समाज महासंघठन भाटापारा में सामाजिक भवन का लोकार्पण

भाटापारा। प्रदेश कुनबी समाज महासंघठन छत्तीसगढ की जिला शाखा भाटापारा में सामाजिक भवन का लोकार्पण रविवार को विधायक शिवरत्न शर्मा भाटापारा विधायक के हाथों किया गया।
इस कार्यक्रम के लिए, मंचस्थ सुनिल यदु , उषा चुटे , दानेश्वर रावत , मंधान तथा समाज के संरक्षक एस एस ब्राम्हणकर एवं प्रदेश अध्यक्ष मुनेश्वर थे। प्रदेश कुनबी समाज महासंघठन छत्तीसगढ के अन्य जिला शाखाओं के पदाधिकारी भी उपस्थित थे। साथ ही साथ प्रदेश कुनबी समाज महासंघठन छत्तीसगढ की महिला मंडल कार्यकारिणी उपस्थित थीं। समाज के वरिष्ठ संरक्षक एस एस ब्राम्हणकर एव प्रदेश अध्यक्ष रंजीत भाऊ मुनेश्वर पार्षद उषाताई चुटे सभी ने मंच उद्बोधन कर सभी पदाधिकारियों का मनोबल बढाया हैं। जिला अध्यक्ष प्रेम भाऊ बोहरे ने बताया है कि यह भवन विधायक निधि से बनाया गया है।
विधायक शिवरतन शर्मा उद्बोधन में कहा कि यह भवन बच्चों की शिक्षा के लिए और सामाजिक संस्कृति की रक्षा के लिए उपयोग होना चाहिए। तथा सभी को शिवाजी के पदचिन्हों पर चलकर उनके विचारों को ग्रहन करना होगा तभी हम सभी संघठीत हो सकते हैं।प्रदेश अध्यक्ष रंजीत भाऊ ने अपने कुनबी समाज की हर जिला शाखाओं में महिलाओं की सुरक्षा के लिए लडकियां तथा लडको को भवनों में लाठी चलाने से लेकर अपनी सुरक्षा के सभी गुर सिखाने का आव्हान किया है।
प्रदेश भर से आए हुए सभी पदाधिकारियों का स्वागत किया गया तथा विचार रखे गये। इस कार्यक्रम का आयोजन के लिए प्रेम भाऊ बोहरे, सुरेश ब्राम्हणकर, प्रकाश बागडे, राजेश चुटे, रिषम बहेकार, कमलराव बहेकार, अशोक मेंढे, हेमंत बहेकार तथा महिला मंडल में अध्यक्ष मेघा चुटे, सत्यभामा वाढई, बेबी बोहरे, रेणुताई बहेकार और कमला ब्राम्हणकर एवं सभी वरीष्ठ महिलाओं के मार्गदर्शन में किया गया है।मंच संचालन अमित डोये प्रदेश सचिव एवं आभार प्रदर्शन भाटापारा सचिव राजेश चुटे ने किया है।

Leave a Reply