अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन ने समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बलौदाबाजार को 15 कोरोना वैक्सीन कैरियर प्रदान किए

भाटापारा(अर्जुनी)। अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन के द्वारा समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बलौदाबाजार को 15 कोरोना वैक्सीन कैरियर प्रदान किए गए। गांव – गांव में कोरोना वैक्सीन को बढ़ावा देने के लिए अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन द्वारा आसपास के क्षेत्र में कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए जन समुदाय को सतत् प्रेरित करने का कार्य किया जा रहा है। समुदाय के लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए वाहन द्वारा वैक्सीन सेंटर तक पहुंचाया जा रहा है। वैक्सीन सेंटर में लोगों के बैठने के लिए टेंट एवं पीने के पानी की व्यवस्था की जाती हैं । इस संदर्भ में कोरोना वैक्सीन कैरियर एक उपयोगी उपकरण हैं जो कोरोना वैक्सीन को सुरक्षित रखने के लिए आवश्यक है। इससे कोरोना वैक्सीन अभियान कार्यक्रम के संचालन में सहयोग मिलेगा। इस कार्यक्रम में समुदायिक स्वास्थ्य केंद बलोदाबाजार के बीपीएम थानेश्वर पटेल, अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन के क्षेत्रीय कार्यक्रम प्रबंधक हिमाद्री चट्टोपाध्याय, सबिता दास ,सोमाश्री दास आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply