भाटापारा। चैंपियन मार्शल आर्ट एकेडमी के दो बच्चों का राष्ट्रीय स्कूल गेम्स कराते प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन , जिसमें बालक वर्ग अंडर-17 में कक्षा ग्यारहवीं से गौरव साहू डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल टिकुलिया एवं बालिका वर्ग में अंडर-17 से कक्षा नवमी से दुबी जायसवाल स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल भाटापारा से राज्य स्तर पर स्कूल गेम कराते में गोल्ड मेडल जीता और राष्ट्रीय स्तर पर कराते के लिए चयन हुआ वहीं सेंट मेरी इंग्लिश मीडियम स्कूल के 11वी से धन्नजय पांडेय ने सिल्वर मेडल पे कब्जा किया। ये सभी बच्चे चैंपियन मार्शल आर्ट एकेडमी नगरपालिका के सामने बाल मंदिर प्रांगण में कराते का प्रशिक्षण ले रहे हैं । बच्चों के इस उपलब्धि से मां बाप स्कूल एवं सी एम ए एकेडमी एवं भाटापारा का नाम रोशन किया जिसके लिए चैंपियन मार्शल आर्ट एकेडमी के संचालक एवं प्रशिक्षक ऋषभ सिंह चौहान एवं प्रबंधक विक्रम सिंह चौहान, हिमांशु ध्रुव एवं एकेडमी के सहप्रक्षिक्षक महेश राजपूत ,नेमीचंद साहू, एवं योगेश कुर्रे ने उनकी उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं प्रदान की। राज्य स्तर बिलासपुर में आयोजित 3 अक्टूबर से 6 अक्टूबर में आयोजित स्कूल गेम्स कराते में नेशनल चयनित बच्चो एवं सिलवर मेडल प्राप्त बच्चो को अन्य बच्चो एवं एकेडमी सदस्यों के द्वारा सम्मान किया गया ।
राष्ट्रीय स्कूल गेम्स कराते के लिए सीएमए एकेडमी में प्रशिक्षण प्राप्त 2 बच्चो का हुआ चयन, सिल्वर मेडल पर भी किया कब्जा
