विधायक शिवरतन शर्मा के नेतृत्व में राशन दुकान का घेराव किया गया

भाटापारा। कोरोना काल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा प्रत्येक कार्ड में प्रति व्यक्ति के लिए अतिरिक्त 5 किलो दिए गए चावल की मांग को लेकर नगर के गुरु नानक वार्ड के राशन दुकान का घेराव विधायक शिवरतन शर्मा के नेतृत्व में किया गया। भाजपा के प्रतीक चिन्ह वाले झोले लेकर बड़ी तादाद में पहुंचे उपभोक्ताओं को संबोधित करते हुए विधायक शिवरतन शर्मा ने कहा कि पिछले वर्ष कोरोना काल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा मई 2020 में 2 माह के लिए प्रत्येक कार्ड में प्रत्येक व्यक्ति के लिए 5 किलो अतिरिक्त चावल देने की घोषणा की गई थी ,तब प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल के द्वारा दो माह और अतिरिक्त देने की मांग की गई परंतु हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा दो माह हीं नहीं अपितु पांच माह और प्रति व्यक्ति 5 किलो देने की घोषणा की गई और तत्काल प्रदेश सरकार को अतिरिक्त चावल का आबटन भी कर दिया गया। परंतु दुर्भाग्यवश वह चावल आज तक उपभोक्ताओं को नहीं मिल पाया है। हमारे कार्यकर्ता प्रदेश के गरीब परिवारों के लिए उसी चावल की मांग को लेकर पूरे छत्तीसगढ़ की राशन दुकानों से उसी 5 किलो चावल की मांग को लेकर घेराव कर रहे हैं, ताकि हमारे प्रदेश की जनता को पता भी चले कि उन जैसे गरीब परिवारों का चावल भी भूपेश सरकार खा रही है।और उस चावल का हिसाब किया जाए तो 15 00 करोड़ रुपए के 10 लाख 380 कुंटल चावल के गबन का हिसाब देने को यह सरकार तैयार नहीं है। इस सरकार ने प्रदेश की 2 करोड़ जनता को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा भेजे गए चावल से वंचित कर दिया। शर्मा ने आगे कहा कि आज तो हमारा यह सांकेतिक घेराव है अगर इस सरकार ने प्रदेश की गरीब जनता को मोदी के द्वारा भेजे गए चावल को नहीं दिया तो भाजपा के कार्यकर्ता पूरे छत्तीसगढ़ में एसडीएम कार्यालय का 11 एवं 12 अक्टूबर को घेराव करेंगे।
शर्मा ने आगे कहा प्रदेश का ऐसा कोई वर्ग नहीं जो इस सरकार की प्रताड़ना से वंचित रह गया हो। किसानों को ₹500 ,₹600में यूरिया खरीदना पड़ा, पूरे देश में सबसे ज्यादा उत्पादित होने वाले सीमेंट को यहां की छत्तीसगढ़ की जनता ही 300 से ₹350 मैं खरीदने को मजबूर हो रही है इस सरकार का सीमेंट फैक्ट्रियों पर कोई नियंत्रण नहीं है जो कि सीमेंट फैक्ट्रियों एवं इस सरकार से मिलीभगत को दर्शाता है। पूरी सरकार भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। इस सरकार का यह हाल है कि इसी के विधायक अपने ही मंत्री के ऊपर अवैध वसूली का आरोप लगा रहे हैं।
समारोह को मंडल अध्यक्ष मनिंदर सिंहगुंबर सोनी, वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक साहू, पार्षद पुरुषोत्तम यदु ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर जिला मंत्री महाबल बघेल पार्षद श्रीमती पार्वती बांधे सुमन मिश्रा सुरेश मिश्रा आशीष पुरोहित रोशन बंजारे मनोज बारेकर विजय यादव कीर्तन जयसवाल जय संत कौशल मोहम्मद हारून मोहम्मद कलीम मोहित डेहरिया विशाल कुर्रे साधना डहरिया गुगली डेहरिया गुलाबा डेहरिया हेमलता डेहरिया अजीत देवांगन कमल डेहरिया ओम प्रकाश साहू सहित बड़ी संख्या में नागरिक गण उपस्थित थे।

Leave a Reply