भाटापारा। नगर सहित समूचे ग्रामीण अंचल में गुरुवार से क्वार नवरात्रि का पर्व जोर शोर से प्रारंभ हो गया शुभ मुहूर्त पर पूजा अर्चना के साथ ही देवी मंदिरों में ज्योति कलश प्रज्वलित किए गए नवरात्रि के पहले दिन ही सभी देवी मंदिरों में सुबह से शाम तक भक्तों की अच्छी खासी भीड़ रही। नगर के माता दिवाला मंदिर में शीतला माता मंदिर में सिद्ध बाबा स्थित काली माई के मंदिर के अतिरिक्त तरेंगा के महामाया मंदिर में एवं मां मावली सिंगारपुर के मंदिर में ज्योति कलश की स्थापना की गई है इस बार काफी बड़ी संख्या में भक्तों ने ज्योत प्रज्वलित करवाई है गत वर्ष करो ना काल के चलते हैं मंदिरों में ज्योति कलश की स्थापना नहीं की गई थी ना ही दर्शन आदि के लिए भक्तों के लिए मंदिर भी नहीं खोले गए थे। इस वर्ष करो ना का संक्रमण कम होते ही सभी देवी मंदिरों में ज्योति कलशो की स्थापना की गई है तथा भक्तों के लिए मंदिरों में दर्शन की भी व्यवस्था की गई परंतु मंदिर प्रबंध कमेटियों के द्वारा स्पष्ट रूप से करो ना गाइडलाइन के पालन करने का निर्देश जारी किया गया है भक्तों से अनुरोध किया गया है कि वह लोग मास्क लगाकर ही माता के दर्शन कर सकेंगे। नगर में काफी बड़ी संख्या में दुर्गा प्रतिमा विराजित की गई है एक अनुमान के अनुसार लगभग 50 स्थानों पर दुर्गा प्रतिमा स्थापित की गई है। बड़े-बड़े पंडाल लगाए गए हैं और झालरों से विशेष सजावट भी की गई। इसके अतिरिक्त ग्रामीण क्षेत्रों में भी बड़ी संख्या में दुर्गा विराजित की गई है।
मां मावली माता सिंगारपुर में ईश्वर स्कूल 3914 मनोकामना ज्योति कलश की स्थापना की गई जिसमें से 3751 इस वर्ष के हैं जबकि 163 ज्योत आजीवन है। किसी प्रकार तरेंगा महामाया मंदिर में 965 मनोकामना ज्योति कलर्स की स्थापना की गई है।
भाटापारा सहित अंचल में नवरात्रि पर्व शुरू, ज्योति कलश प्रज्ज्वलित
