भाटापारा। रेसुब पोस्ट भाटापारा के प्रभारी निरीक्षक कर्मपाल सिंह गुर्जर साथ आर टी राय,प्रआ जीएम श्रीनिवास एव जीआरपी चौकी भाटापारा के सउनि राजेन्द पटेल ,आ बहादुर, राजेश मिंज के साथ शुक्रवार को स्टेशन चेकिंग एवम गश्त में दौरान समय 09.00 बजे गाड़ी सँख्या 08518 लिंक एक्सप्रेस के आगमन पर दो व्यक्तियों को आगे जनरल कोच में भीड़ भाड़ में यात्रियों के जेब मे हाथ डालकर पाकिटमरी करते हुए को पकड़े ! दोनों का नाम पता पूछने पर उन्हीने अपना नाम पता क्रमश (1) शेखर यादव वल्द विष्णु यादव उम्र-21 वर्ष साकिन-मुंशी इस्माइल वार्ड ,थाना भाटापारा (शहरी) जिला बलौदाबाजार (छग) (2)सैफ खान वल्द इशाक खान उम्र-22 वर्ष, साकिन-वार्ड नं 18,लोहिया नगर जिला बलौदाबाजार (छग) होना बताए! दोनों को पकड़ कर जीआरपी चौकी भाटापारा लेकर गए! दोनों आरोपी व्यक्तियों ने भीड़ का फायदा उठाकर यात्रियों के पाकिटमारी करने का अपराध स्वीकार किया!
दोनो आरोपियों के विरुद्ध विधिवत कार्यवाही करते हुए जीआरपी चौकी भाटापारा में चौकी अपराध क्रमांक 11/2/2021 धारा 151,107, 116(3)Cr.P.C. और
11/3/2021 धारा 151,107, 116(3) Cr.P.C. दिनाँक 08.10.2021 दर्ज किया गया!
दोनों आरोपी पहले भी चोरी के अपराध में गिरफ्तार हो चुके हूं!
दोनों आरोपियों को आज माननीय न्यायालय भाटापारा के समक्ष पेश किया गया ! जहां माननीय न्यायालय द्वारा दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया!
