ट्रेन में चढ़ते वक्त यात्रियों का मोबाइल पार करने वाला मोबाइल चोर आरपीएफ-जीआरपी के हत्थे चढ़ा

भाटापारा। आरपीएफ की सक्रियता के चलते फिर एक और मोबाइल चोर रेसुब और जीआरपी के संयुक्त कार्यवाही से पकड़ में आ गया।आरोपी के कब्जे से चोरी का मोबाइल जब्त कर न्यायालय के निर्देश पर जेल भेज दिया गया है।
उपरोक्त सम्बन्ध में जानकारी देते हुए आरपीएफ पोस्ट प्रभारी केपीएस गुर्जर ने बताया कि नियमित प्लेटफार्म चेकिंग के दौरान वे अपने सहयोगी टी राय सुनील एवम जीआरपी चौकी प्रभारी सउनि राजेन्द्र पटेल,आरक्षक बहादुर के साथ रेलवे स्टेशन भाटापारा में चेकिंग के दौरान यात्री प्रतीक्षालय में एक व्यक्ति को संदिग्ध अवस्था में मोबाइल को छिपाते हुए देखा।पुछताछ करने पर अपना नाम गोपी ध्रुव वल्द संदीप ध्रुव उम्र-32 वर्ष साकिन-वार्ड नं 05, नयापारा भाटापारा थाना भाटापारा (शहर) जिला बलौदाबाजार भाटापारा का होना बताया! उक्त युवक ने गहन पूछताछ करने पर उसने बताया कि वह दिनाँक 05.10.2021 को तिल्दा स्टेशन में गाड़ी सँख्या 08257 इंटरसिटी एक्सप्रेस के आगे जनरल में भीड़ का फायदा उठाकर ट्रैन में चढ़ते यात्री का उक्त रेडमी 9A फोन कीमत 7,500 रुपये कीमत को चोरी करके अपने पास रखे होने की जानकारी देने पर उक्त मोबाइल को जप्त कर युवक को जीआरपी चौकी लाया गया। आरोपी से जब्त हुए मोबाइल चोरी की रिपोर्ट एक दिन पूर्व ही प्रार्थी खिलावन प्रसाद द्वारा दर्ज कराई गई थी जिस पर अपराध क्रमांक 111/2021 धारा 379 IPC में दर्ज कर पता साजी जारी थी।आरोपी युवक को रायपुर न्यायालय में पेश कर न्यायालय के निर्देश पर
आरोपी को जेल भेज दिया गया!विदित हो कि वर्तमान में आरपीएफ की टीम मुस्तेदी से निरीक्षक कर्मपाल सिंह गुर्जर के नेतृत्व में कार्य कर रही है।पूर्व में भी हुए मोबाइल चोर को पकड़ने के अलावा अनाधिकृत रेल्वें टिकट की दलाली करने वालो के खिलाफ भी उनका अभियान लगातार जारी है। रेल्वें अधिनियम का उल्लंघन करने वालो के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत भी काफी कार्यवाही आरपीएफ ने की है।

Leave a Reply