भाटापारा। क्षेत्र के वरिष्ठ अधिवक्ता एवं पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष मोतीलाल केसरवानी का रायपुर सेल टैक्स बार एसोसिएशन के पदाधिकारियो ने उनके निवास पहुँच कर वकालत क्षेत्र में 50 वर्ष पूर्ण एवं बार एसोसिएशन में 50 वर्ष से फाउंडर मेंबर रहने पर उनका शाल श्रीफल से सम्मान किया।
सेल टेक्स बार एशोसिएशन के अध्यक्ष सचिव सहित अन्य पदाधिकारियो ने भाटापारा स्थित निवास आकर सम्मानित किया।इस दौरान श्री केशरवानी ने बार एसोसिएशन के इस सम्मान के लिए सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।समाज के अध्यक्ष प्रदीप केशरवानी ने मोतीलाल केशरवानी को समाज की ओर से बधाई और शुभ कामना देते हुए उनके स्वस्थ निरोग दीर्धायु जीवन की कामना की है।
वकालत क्षेत्र में 50 वर्ष पूर्ण करने पर अधिवक्ता मोतीलाल केशरवानी का हुआ सम्मान
