गायत्री शक्ति पीठ में गोष्ठी सम्पन्न

भाटापारा। गायत्री शक्तिपीठ में रविवार को जनसंपर्क टोली शांतिकुंज द्वारा गोष्ठी का आयोजन किया गया।इस अवसर पर शांतिकुंज प्रतिनिधि छत्तीसगढ़ जोन प्रभारी सुखदेव निर्मलकर द्वारा परम पूज्य गुरुदेव का संदेश सुनाया गया, उन्होंने कहा कि वर्तमान समय युग परिवर्तन का है। आने वाली पीढ़ी के संतानों को देवी-देवता बनाना होगा। इसके लिए गायत्री उपासना एवं बलिवैश्य यज्ञ को प्रत्येक के लिए अनिवार्य बताया। घर-घर गायत्री यज्ञ एवं गायत्री उपासना जरूरी है। इस गोष्ठी में शांतिकुंज से सुखदेव निर्मलकर के साथ दाऊ लाल वर्मा , अमरलाल नाग , बलौदा बाजार से कौशल साहू , धीरेंद्र वर्मा ,गायत्री शक्तिपीठ भाटापारा से प्रबंध ट्रस्टी सतीश अग्रवाल , श्रीमती वीणा साहू , श्रीमती रजनी पटेल , श्रीमती आशा चौधरी , श्रीमती माधुरी सोनी , रघुनाथ पटेल , सुधाराम ध्रुव , दिलीप ध्रुव तथा भाटापारा गायत्री शक्ति पीठ के सभी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply