भाटापारा क्षेत्र के ग्राम लेवई में एमेच्योर जिला व ब्लॉक इकाई खो-खो संघ के तत्वाधान में प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया

भाटापारा। समीपस्थ ग्राम लेवई में एमेच्योर जिला खो-खो संघ एवं ब्लॉक इकाई खो-खो संघ के संयुक्त तत्वाधान में जिला स्तरीय खो-खो प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में छत्तीसगढ़ सरकार के निगम मंडल के सदस्य एवं कांग्रेस के प्रदेश प्रतिनिधि सतीश अग्रवाल शामिल हुए मौके पर उपस्थित लोगों एवं खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए सतीश अग्रवाल ने कहा कि सभी खिलाड़ियों को हमेशा ही खेल को खेल भावना से लेते हुए ही खेलना चाहिए प्रतियोगिता में किसी की जीत और किसी की हार होती है परंतु जीतने वाले को और आगे बढ़ने की ललक रहनी चाहिए जबकि हार वाले को अपनी हार से निराश ना होगा नई प्रतियोगिता के लिए तैयारियों में जुट जाना चाहिए सफलता एक ना एक बार निश्चित मिलती है। सतीश अग्रवाल ने कहा कि स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से भी खेलकूद जीवन में अपना अलग ही महत्व रखते हैं जीवन में पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद मैं बच्चों को जरूर भाग लेना चाहिए उन्होंने सभी खिलाड़ियों को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की है। कार्यक्रम में उपस्थित जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष सुरेंद्र यदु जिला किसान कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ गोपाल साहू ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष अमर मंडावी ने भी उपस्थित बच्चों को संबोधित किया सभी ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की। प्रशिक्षण शिविर में बलौदा बाजार भाटापारा जिला के 55 पुरुष एवं महिला खिलाड़ी खोखो खेल रहे हैं तथा खेल की बारीकियों को सीख रहे हैं एवं टीम में जगह बनाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। प्रशिक्षण शिविर के प्रशिक्षक फिरोज टंडन एवं मधुसूदन श्रीवास ने बताया कि इस प्रशिक्षण शिविर से जिला टीम का गठन किया जाएगा जिसमें पुरुष वर्ग में 12 और महिला वर्ग में भी 12 खिलाड़ियों को उनके कौशल प्रदर्शन के आधार पर चयन किया जाएगा जो आगामी 11 वीं राज्य स्तरीय सीनियर चैंपियनशिप में बलौदा बाजार भाटापारा जिला का प्रतिनिधित्व करेंगे। मौके पर लखेश्वर वैष्णव एसआर फुटान राजेंद्र सोनी शरद पंसारी बालक दास साहू निर्मल जांगड़े उनेश ध्रुव सरपंच लेवई,

Leave a Reply