एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 105वीं जयंती मनी

भाटापारा। एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय के 105वीं जयंती के अवसर पर उपाध्यक्ष भाजपा छत्तीसगढ़ एवं विधायक शिवरतन शर्मा ने ग्राम सिंगारपुर,दतरेंगी, देवरी,तरेंगा एवं भाटापारा नगर के गुरुनानक वार्ड में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया।
शिवरतन शर्मा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी ने दुनिया को समाज के लिए एक नई दिशा दी। जब पूंजीवाद, साम्यवाद और समाजवाद अपने उद्देश्यों में विफल हो रहे थे वह लोगों को राहत पहुंचाने में असफल हो रहे थे, ऐसे समय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी ने एकात्म मानववाद का मूल मंत्र दिया, जिसमें समाज के सबसे निचले तबके के सबसे नीचे के व्यक्ति का विकास ही विकास का मूल मंत्र था।
शर्मा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी ही एक ऐसे युगदृष्टा थे जिनके द्वारा रोपित किया गया विचार आज हिंदुस्तान के आम जनता के जीवन में एक नई क्रांति ला रही है। एक भाजपा कार्यकर्ता होने के नाते मुझे गर्व है कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के एकात्म मानववाद के दर्शन एवं अंत्योदय की विचारधारा को मोदी जी की केंद्र सरकार साकार कर रही है। जिसके परिणाम स्वरूप आम जनता के जीवन में एक नए युग का सूत्रपात हुआ है। पंडित जी के दर्शन के अनुसार ही गरीबों को मकान, शुद्ध पेयजल, घर-घर बिजली, 5 लाख तक का इलाज, किसानों को सम्मान निधि यह सभी योजनाएं प्रारंभ की गई है। इन योजनाओं से प्रदेश के सबसे नीचे तबके के लोगों के जीवन में जो बदलाव आ रहा है यही बदलाव भारत के विकास के लिए कारगर बदलाव है।
उक्त कार्यक्रमों में मण्डल अध्यक्ष डब्लू ठाकुर, रामु साहू,महामंत्री पवन वर्मा,प्यारे रजक,बहोरिक यदु,भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष सतीश सोनी,सुनन्द मिश्रा, भाटापारा मंडल उपाध्यक्ष सुरेश मिश्रा,दसरथ आडिल, भुखन यदु, सुकलहा साहू,गोविंद सोनी, आत्मा राम देवांगन,फागु ध्रुव,दिलीप चक्रधारी,धनेश साहू, सेवक साहू,प्रमोद निषाद, सुनील यदु,शिव साहू,देउक लाल बांधे, टीका साहू,पाहरू राम वर्मा,हेमराम वर्मा, योगराज वर्मा, सुरेश वर्मा,नवल वर्मा सहित बड़ी संख्या में सभी स्थानों पर कार्यकर्ता व ग्रामवासी उपस्थित थे,

Leave a Reply