रायपुर। राज्य सरकार ने आज 3 जिलों के कलेक्टरों के साथ 5 आईएएस अफसरों का तबादला कर दिया है । इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है।
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले जशपुर में छात्रावास में दुष्कर्म की घटना सामने आई थी । इसको लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नाराजगी जाहिर की थी । इसके बाद जशपुर के कलेक्टर को हटा दिया गया है । वहीं बलरामपुर के कलेक्टर के परफॉर्मेंस से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल खुश नहीं थे उसके बाद उनकी भी छुट्टी कर दी गई है ।

