भाटापारा। प्रदेश सहित जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम होते ही संक्रमण से बचाने वाली दवाओं एवं जरूरी चीजों की बिक्री 70% तक घट गई है कोरोना की दूसरी लाल भले ही अभी तक खत्म नहीं हुई है और ज्यादातर लोगों के चेहरे से मास्क तक हट गए है। दुकानों , प्रतिष्ठानों, होटलों में सैनिटाइजर रखना भी लगभग बंद सा हो गया है मेडिकल स्टोर्स में मास्क व अन्य सामग्री की बिक्री एकदम ठप्प पड़ चुकी है। थोड़ा संक्रमण क्या घट गया है लोग मास्क लगाना ही भूल गए जबकि डॉक्टरों का कहना है कि अभी भी लोगों को मास्क अनिवार्य रूप से लगाना चाहिए ताकि संक्रमण से बचाव हो सके और संक्रमण फैल न सके। कोरोनावायरस के लिए उपयोग में आने वाली दवाएं व इंजेक्शन करो ना कि दूसरी लहर के बाद पिछले करीब 3 महीने से नहीं बिके हैं ऑक्सीमीटर इम्यूनिटी बूस्टर जिंक टेबलेट रेमदेसीविर इंजेक्शन की टोटल बिक्री लगभग बंद हो चुकी है वही मल्टीविटामिन विटामिन सी की बिक्री मात्र 40% के करीब रह गई है। प्रदेश के अधिकांश जिलों से अब नए संक्रमित भी आने लगभग बंद हो गए हैं बलौदा बाजार भाटापारा जिले में भी पिछले कुछ दिनों से एक भी मरीज सामने नहीं आया है। इन सबके बावजूद चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े डॉ विकास आडिल का कहना है कि लोगों को अभी भी लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए और अनिवार्य रूप से मास्क का प्रयोग जरूर करना चाहिए इससे यदि संक्रमण फैलने की गुंजाइश बनती है तो उसे रोका जा सकेगा।
कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम होते ही संक्रमण से बचाने वाली दवाओं एवं जरूरी चीजों की बिक्री 70% तक घटी
