बस्तर जिला हुआ कोरोना मुक्त, अब एक भी कोरोन मरीज नहीं



0 3 लाख 79 हज़ार 705 लोगो को लग चुका है करोना का टीका
जगदलपुर। बस्तर जिला कोरोना मुक्त जिला हो गया है। 25 सितम्बर शनिवार को जिले में कोरोना के एक भी नए मरीज नही मिले और एक एक्टिव केस था, उनके स्वस्थ होने के साथ ही बस्तर जिला में अब एक भी एक्टिव केस नही है। इसी के साथ बस्तर जिला अब कोरोना मुक्त जिला हो गया है।
बस्तर जिला में अभी तक कुल 20503 लोग कोरोना पॉज़िटिव पाए गए, जिसमें से 20249 लोगो ने कोरोना को मात देकर स्वस्थ्य हो चुके है, जबकि कोरोना से जिले में 254 लोगो की मौत हुई है। बस्तर जिला में अभी तक कुल 379705 (तीन लाख 79 हज़ार 705) लोगो को कोरोना का वैक्सीन लग चुका है।

Leave a Reply