भाटापारा। भाटापारा शासकीय गजानंद अग्रवाल स्नातकोत्तर महाविद्यालय में विभिन्न कक्षाओं में छात्र छात्राओं को सीट की कमी होने की वजह से एडमिशन नहीं मिल पा रहा था इस बात को लेकर छात्र-छात्राओं एवं एनएसयूआई के पदाधिकारियों ने छत्तीसगढ़ सरकार में निगम मंडल के सदस्य सतीश अग्रवाल से संपर्क करके विभिन्न कक्षाओं में सीट बढ़ाने की मांग की थी जिस पर निगम मंडल के सदस्य सतीश अग्रवाल ने प्रदेश के शिक्षा मंत्री उमेश पटेल से संपर्क करके भाटापारा के शासकीय गजानंद अग्रवाल स्नातकोत्तर महाविद्यालय में विभिन्न संकाय में सीट बढ़ाए जाने का प्रस्ताव रखा था, जिस पर शिक्षा मंत्री उमेश पटेल ने स्वीकृति प्रदान करते हुए शासकीय गजानंद अग्रवाल स्नातकोत्तर महाविद्यालय भाटापारा में विभिन्न संकाय में सीटों में वृद्धि कर दी है जिसके लिए निगम मंडल के सदस्य सतीश अग्रवाल में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित शिक्षा मंत्री उमेश पटेल के प्रति आभार व्यक्त किया है। विभिन्न संकाय को मिलाकर कुल 175 सीटों की वृद्धि शासकीय गजानंद अग्रवाल स्नातकोत्तर महाविद्यालय में कर दी गई है इससे छात्र-छात्राओं में बेहद हर्ष है इससे अब बहुत से छात्र छात्राओं को जिन्हें एडमिशन नहीं मिल पा रहा था अब उन्हें एडमिशन मिल जाएगा।
सभी संकाय में सीटें बढ़ाई गई
बीकॉम मैं 50 सीटें बढ़ाई गई है बीएससी विज्ञान समूह में 50 सीटें बढ़ाई गई हैं एमएससी रसायन शास्त्र में 25 सीट बढ़ाई गई है एम ए राजनीति शास्त्र में 25 सीट बढ़ाई गई है तथा पीजीडीसीए में 25 सीट बढ़ाई गई है। इस प्रकार अब बी काम में कुल 260 सीट हो गई है जबकि बीएससी में 230 सीट हो गई है एमएससी रसायन शास्त्र में 75 सीट हो गई है एम ए राजनीति शास्त्र में 75 सीट हो गई है तथा पीजीडीसीए में 85 सीट हो गई है। शिक्षा विभाग के अवर सचिव एआर खान द्वारा इस आशय का आदेश जारी किया गया है जिसमें इस बात का उल्लेख किया गया है कि शैक्षणिक एवं अशैक्षणिक स्टाफ आदि की व्यवस्था संस्था को स्वयं करनी होगी, फर्नीचर तथा उपकरण कंप्यूटर आदि की व्यवस्था संस्था को अपने स्वयं के स्रोतों से वहन करना पड़ेगा, भविष्य में किसी भी प्रकार का आवर्ती तथा अनावर्ती खर्च हेतु कोई अनुदान नहीं दिया जावेगा, यह सीट वृद्धि का प्रस्ताव सत्र 2021-22 से प्रभाव सील रहेगा। इधर इस मामले में पता चला है कि 28 सितंबर तक के बच्चे एडमिशन अनिवार्य रूप से ले ले । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल एवं छत्तीसगढ़ सरकार के निगम मंडल के सदस्य सतीश अग्रवाल के प्रति युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष मोहन निषाद विवेक यदु nsui प्रदेश सचिव युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष सोसल मीडिया सौरभ ठाकुर, अमित मार्कण्डेय विधानसभा अध्यक्ष एनएसयूआई ,शहर अध्यक्ष एनएसयूआई हरीश लहरे ओमकार कुर्रे शहर उपाध्यक्ष, देव आशीष,शमशेर खान भावेश साहू,महेंद्र सेन,लोकेश मंगलानी, अल्ताफ खान,,विजय महिलांगे, आदि लोगों ने आभार व्यक्त किया है।
शासकीय गजानंद अग्रवाल स्नातकोत्तर महाविद्यालय भाटापारा में विभिन्न संकाय में सीटों में वृद्धि
