आरपीएफ के स्थापना दिवस पर हुआ नुक्कड़ नाटक

भाटापारा। रेलवे सुरक्षा बल के स्थापना दिवस के अवसर पर आरपीएफ ऑफिसर्स व स्टाफ के द्वारा पारंपरिक वेशभुसा धारण कर यात्रियों को जागरूक करने के उद्देश्य से नुक्कड़ नाटक का आयोजन टिकट घर प्रतीक्षालय में किया गया।
रेलवे सुरक्षा बल के 37 वा स्थापना दिवस के अवसर पर यात्रियों को जागरूक करने नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया।नुक्कड़ नाटक में पारंपरिक वेशभुसा धारण कर रेलवे सुरक्षा बल के ऑफिसर्स एव स्टाप के द्वारा ही यात्रियों को यात्रा के दौरान किन किन बातों को ध्यान में रख कर कैसे सावधानी से यात्रा किया जाए यह बताया गया ।नुक्कड़ नाटक में प्रमुख भूमिका निभा रहे नागपुर डिवीजन रेलवे सुरक्षा बल इंस्पेक्टर पी सी शर्मा ने बताया कि 20 सितंबर स्थापना दिवस से लेकर 26 सितंबर तक बिलासपुर व रायपुर मण्डल के 14 बड़े स्टेशनों में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूकता अभियान चला कर यात्रियों को सुरक्षित यात्रा करने हेतु प्रेरित किया जाएगा। इस अवसर पर नुक्कड़ नाटक में रेलवे के अधिकारी, कर्मचारी, आरपीएफ स्टाफ एवं भारी संख्या में यात्रीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply