अज्ञात महिला की ट्रेन से कटकर मौत

भाटापारा। गुरुवार की रात करीबन 10 बजे एक अज्ञात महिला उम्र लगभग 50 वर्ष की हतबन्ध रेल्वें स्टेशन में ट्रेन से कटने से मौत हो गई। जीआरपी चौकी भाटापारा प्रभारी राजेन्द्र सिंह ने बताया कि हतबन्ध रेल्वें स्टेशन में एक अज्ञात महिला उम्र लगभग 50 वर्षकी ट्रेन में कट जाने से मौत हो गई है महिला लाल हरा कलर की साड़ी नीला ब्लाउज पहनी हुई थी। परिजन का अभी तक कोई पता नहीं चल सका है । पुलिस मर्ग कायम कर आसपास के गॉव और नजदीकी थानों में सूचना देकर पतासाजी का प्रयास कर रही है।

Leave a Reply