नगर पालिका भाटापारा ने सफाई कर्मियों के वेतन का किया भुगतान, गुरुवार या शुक्रवार से काम पर वापस लौटेंगे

भाटापारा। नगर पालिका परिषद भाटापारा ने स्वास्थ विभाग के सफाई कर्मियों के वेतन का भुगतान कर दिया है। सफाई विभाग के कर्मचारी गुरुवार से अथवा शुक्रवार से काम पर वापस लौट जाएंगे। नगर पालिका परिषद के उपाध्यक्ष त्रिलोक सिंह सलूजा ने उक्त आशय की जानकारी देते हुए बताया कि सफाई कर्मियों का वेतन भुगतान कर दिया गया है और भारतीय जनता युवा मोर्चा के द्वारा जो बुधवार को प्रदर्शन नगरपालिका के खिलाफ किया गया है वह महज दिखावे के लिए था।भाजपा एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के पास नगर पालिका परिषद के विरुद्ध कोई भी मुद्दा नहीं होने की वजह से वह दिखावे का प्रदर्शन कर रही है। भाटापारा की जनता भाजपा की राजनीति को अच्छी तरीके से समझ रही है।

Leave a Reply