भाटापारा में राज्य स्तरीय दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता 25-26 को, अधिकतम 64 टीमें भाग ले सकेंगी

भाटापारा। राज्य स्तरीय दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन 25 एवं 26 सितंबर को स्थानीय माता दिवाला मैदान में किया गया है। यह जानकारी बीएल साहू एवं एस आर फुटान ने देते हुए बताया कि नगर क्रीड़ा मंडल एवं कबड्डी संघ भाटापारा के संयुक्त तत्वाधान में जनपद पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती संगीता मनोहर साहू एवं नगर पालिका परिषद भाटापारा की अध्यक्ष सुनीता गुप्ता के सौजन्य से आयोजित हो रहा है। प्रतियोगिता 25 सितंबर दिन शनिवार दोपहर 2:00 बजे से प्रारंभ होगी। अधिकतम 64 टीमों को ही इसमें प्रवेश दिया जाएगा। समस्त प्रकार के अधिकार आयोजन समिति के पास सुरक्षित रहेंगे तथा निर्णायक का निर्णय अंतिम व सर्वमान्य होगा।कोई भी खिलाड़ी नशा पान करके खेल मैदान में नहीं आ सकेगा। प्रथम, द्वितीय, तृतीय व चतुर्थ पुरस्कार रखे गए हैं। इसके अतिरिक्त अन्य आकर्षक पुरस्कार भी रखा गया है।

Leave a Reply