भाटापारा/ कलेक्टर सुनील कुमार जैन ने आज आदेश जारी करतें हुए विवाह,अंत्येष्टि एवं दशगात्र कार्यक्रमों के लिए पुनः अधिकतम सँख्या निर्धारित की है।जिले में कोविड-19 संक्रमण दर में कमी आने के फलस्वरूप अपनें पूर्व आदेश में संशोधन करते हुए कोविड- 19 प्रोटोकॉल का पालन करने की शर्त पर अंत्येष्टि, दशगात्र इत्यादि मृत्यु संबंधी कार्यक्रम के लिए 50 एवं विवाह कार्यक्रम के लिए अधिकतम संख्या 150 निर्धारित की गयी है। गौरतलब है कि 30 जुलाई 2021को जारी आदेश में विवाह कार्यक्रम एवं अंत्येष्टि, दशगात्र इत्यादि मृत्यु संबंधी कार्यक्रम के लिए अधिकतम संख्या 50 निर्धारित की गई थी।
