पूर्व मंत्री ने की खुदकुशी, कारणों का खुलासा नहीं

राजनांदगांव। खुज्जी विधानसभा से तीन बार विधायक रहे और एक बार मंत्री रहे राजिंदरपाल सिंह भाटिया ने अपने निवास में आज शाम साढ़े पांच बजे पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली. वैसे वे काफी दिनों से बीमार चल रहे थे. आत्महत्या का कारण अज्ञात बताया जा रहा है. पुलिस जांच कर रही है, जल्द ही इसके कारणों का खुलासा हो सकेगा.

श्री भाटिया वरिष्ठ भाजपा नेता रहे तथा खुज्जी विधानसभा से तीन बार विधायक चुने गए. पूर्ववर्ती रमन सरकार में वे एक बार मंत्री भी रहे. उसके बाद चुनाव हार गए और पिछली बार पार्टी ने टिकट नही दी तो निर्दलीय चुनाव लड़े थे लेकिन जीत ना सके. हालांकि वे भाजपा के संपर्क में बने रहे.

Leave a Reply