किसान महापंचायत 28 को, सफल बनाने अलग-अलग जिम्मेदारियां दी गई

भाटापारा। किसान महापंचायत को लेकर रविवार को स्थानीय रेस्ट हाउस में किसानों की बैठक हुई। किसान मोर्चा की जिला कमेटी के सदस्यों व किसानों ने भाग लिया। बैठक में किसान महापंचायत को सफल बनाने के लिए अलग-अलग जिम्मेदारी तय की गई।

कृषि आधारित छत्तीसगढ़ में अब किसान आंदोलन की सियासत के गरमाने के आसार हैं। दरअसल यहां राजिम में 28 सितंबर को किसान महापंचायत का आयोजन है। खास बात यह है कि इस महापंचायत को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने समर्थन देने की बात कही है। उन्होंने कहा है कि किसान नेता यहां आ रहे हैं, उनका स्वागत है। अगर वे लोग समर्थन मांगते हैं तो निश्चित रूप से समर्थन दिया जाएगा।

भाटापारा विधानसभा के संयोजक नरेन्द्र वर्मा व महापंचायत के आयोजक ने कहा कि अनाज मंडी राजिम में होने वाली प्रदेश स्तरीय किसान महापंचायत को भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत, डॉ दर्शनपाल सिंह, योगेंद्र यादव, मेघा पाटकर, डॉ सुनीलम शर्मा व किसान संयुक्त मोर्चा के अन्य किसान नेता संबोधित करेंगे।
आगे उन्होंने बताया कि महापंचायत को लेकर सभी गांवों में जाकर किसानों व मजदूरों को न्योता दिया जाएगा। सभी खापों के प्रधानों को भी व्यक्तिगत रूप से किसान मोर्चा की टीम जाकर न्योता देगी।

बैठक में विशेष रूप उपस्थित पूर्व सीबीआई मजिस्ट्रेट प्रभाकर ग्वाल ने बताया किसानों का जमीन को हड़पने के लिए तीन काले कानून को केंद्र सरकार ने लाया। जिसका सीधा-सीधा लाभ कारपोरेट परिवारों को मिलेगा। देश के जल, जंगल, जमीन को खत्म करने का बड़ा साजिस चल रहा हैं।

भगत सिंह की जयंती पर होगा महापंचायत
छत्तीसगढ़ किसान मजदूर महासंघ ने भगत सिंह की 125 वीं जयंती और मजदूर नेता शंकर गुहा नियोगी शहादत दिवस पर 28 सितंबर को किसान महापंचायत का आयोजन राजिम में किया गया है। इसमें दिल्ली के सीमाओं पर किसान आंदोलन का नेतृत्व कर रहे हैं किसान नेता शामिल होंगे।

इस मौके पर पूर्व विधायक नरेन्द्र शर्मा, रमेश यदु पूर्व मंडी उपाध्यक्ष, रामविलास साहू प्रदेश किसान अध्यक्ष, सीमा वर्मा पूर्व जिला पंचायत, कुबेर यदु, सुंदर लाल साहू, आरपी वर्मा, महेश उपाध्याय, जितेन्द्र वर्मा, राधेश्याम, आरके भारद्वाज, मनहरण लाल वर्मा, अमर मंडावी, महेंद्र वर्मा, सुंदर लाल साहू, डोमन लाल वर्मा, नीलकंठ ध्रुव, मुन्ना वर्मा, रामचरण साहू पूरन लाल साहू, मन्नू ध्रुव, दिवाकर मिश्रा, लाकेश वर्मा(अधिवक्ता), विजय निषाद, चंद्रकांत साहू, पवन यदु, मुनेंद्र साहू मानव वर्मा, अशोक साहू मौजूद रहे।

Leave a Reply