भाटापारा। नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाकर ले जाने वाले आरोपी को शहर पुलिस ने गिरफ्तार करके न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है घटना के संदर्भ में जानकारी देते हुए नगर निरीक्षक विजय चौधरी ने बताया कि प्रार्थिया दिनांक 14-09-2021 को रिपोर्ट दर्ज कराई कि इसकी भतीजी नाबालिग लडकी उम्र 14 साल 05 माह की है जो दिनांक 13-09-2021 के 09/00 बजे घर से कही चली गई है किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा भगाकर ले गया है की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया . उप निरीक्षक नेतराम पटेल के हमराह आरक्षक विजेंद्र निराला, महिला प्रधान आरक्षक पुष्पा राठौर, महिला आरक्षक मंजू साहू के साथ विशेष टीम का गठन कर अपह्त बालिका के पता तलाश कर अपह्ता नाबालिक लडकी को दिनांक 18-09-2021 को आरोपी के कब्जे से बरामद किया गया है।पीडिता द्वारा कथन मे आरोपी द्वारा बहला फुसला कर बिलासपुर चिंगराज पारा ले जाकर शादी का साझा देकर लगातार दुष्कर्म कराना बताया गया। जिस पर प्रकरण में धारा 363,366, (क) 376 भादवि 4, 6 पाक्सो एक्ट जोडी गई है आरोपी रोशन साहू पिता सुकलीराम साहू, उम्र 20 वर्ष, पता चिंगराजपारा बिलासपुर को गिरफ्तार कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर जेल भेजा गया
उक्त समस्त कार्रवाई में सहा. उप निरीक्षक नेतराम पटेल, ओम साहू विजय केसरिया प्रधान आरक्षक त्रिलोकी बघेल, महिला प्रधान आरक्षक पुष्पा राठौर, आरक्षक विजेंद्र निराला , महिला आरक्षक मंजू साहू का विशेष योगदान रहा ।
नाबालिग को बहला फुसला भगाकर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
