पंजाब के नए मुख्यमंत्री होंगे चरणजीत सिंह चन्नी, हरीश रावत ने की घोषणा

Big Breaking: Congress cut Kanni from Randhawa, made Channi the Sardar of the state

नई दिल्ली/ पंजाब में देखते ही देखते सारा पासा पलट गया है। दोपहर से लेकर शाम तक जहां सुखजिंदर सिंह रंधावा को पंजाब का मुख्यमंत्री बनाए जाने पर लगभग मुहर लग चुकी थी, लेकिन शाम होते-होते पंजाब के प्रभारी हरीश रावत ने चरणजीत सिंह चन्नी को कांग्रेस विधायक दल का नेता चुने जाने की घोषणा कर दी। हरीश रावत के घोषणा के बाद ही सारा सियासी चाल पलट गई और पंजाब के सरदार चरणजीत सिंह चन्नी बन गए। पंजाब विधायक दल ने एक मत से चरणजीत सिंह चन्नी के नाम पर राजी हो गए।

पंजाब के अगले मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को बनाये जाने के बाद वे राजयपाल से मिलने गवर्नर हाउस पहुंचे। उनके साथ प्रदेश प्रभारि हरीश रावत,पीसीसी चीफ नवजोत सिंह सिद्धू भी राजभवन पहुंचे हैं। पंजाब के राजयपाल बनवारी लाल पुरोहित को चन्नी समर्थन पत्र सौंपेंगे, जिसके बाद शपथ ग्रहण का समय लिया जायेगा। माना जा रहा है कि सोमवार को ही चन्नी सीएम की शपथ लेंगे।

Leave a Reply