भाटापारा। महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह को लेकर भाटापारा की अग्रवाल महिला बालिका मंडल के द्वारा प्रतिदिन श्री अग्रसेन भवन लिंक रोड भाटापारा में विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन महिला मंडल एवं बालिका मंडल के बीच में किया जा रहा है इस बीच शनिवार को भात की थाली सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया ।कार्यक्रम में पदाधिकारियों के अतिरिक्त इस कार्यक्रम के संचालन का दायित्व श्रीमती मीना अग्रवाल एवं श्रीमती अलका अग्रवाल पर था और इस कार्यक्रम में जज के रूप में श्रीमती सरिता अग्रवाल व श्रीमती शांति भूषणीया थी। महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती मोहिनी अग्रवाल ने बताया कि भात की थाली सजाओ प्रतियोगिता में सभी प्रतिभागियों ने बहुत ही शानदार तरीके से थालियों की सजावट की थी जिसकी वजह से प्रथम द्वितीय भी तय करना बहुत ही ज्यादा कठिन हो रहा था परंतु जैसे-तैसे जजों ने अपना फैसला सुनाया जिसमें प्रथम ऋचा अग्रवाल एवं द्वितीय रुचि अग्रवाल तथा पायल अग्रवाल रही। जजों की ओर से श्रीमती सरिता अग्रवाल एवं शांति भूषणीया ने कहा कि इस भात की थाली सजाओ प्रतियोगिता में अनेक प्रतिभागियों ने भाग लिया और सभी प्रतिभागियों ने एक से एक तरीके से थाली को सजाया था जिसकी वजह से प्रथम द्वितीय करना भी काफी मुश्किल हो रहा था। अंततः प्रथम द्वितीय का निर्णय करना पड़ा। महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती मोहिनी अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि महिला मंडल के द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिताओं में समाज की महिलाएं एवं बालिकाओं के द्वारा बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया जा रहा है। उन्होंने समाज की सभी महिलाओं एवं बालिकाओं के प्रति आभार व्यक्त किया है।
महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रवाल महिला बालिका मंडल द्वारा भात की थाली सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया
