भाटापारा। बलौदाबाजार भाटापारा जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां मंदिर के एक पुजारी ने चरित्र शंका के चलते पत्नी की बेरहमी से पिटाई की फिर गैस चूल्हा जलाकर उसे जिंदा जला दिया। और उसकी हत्या कर दी। यह घटना भाटापारा से मात्र 3,4 किलोमीटर दूर स्थित साईं मंदिर में घटित हुई ।घटना के संदर्भ में ग्रामीण थाने के प्रभारी रोशनसिंह राजपूत से जो जानकारी मिली है उसके अनुसार धौराभाठा स्थित साईं मंदिर के पुजारी अपने चरित्र शंका के चलते अपनी पत्नी की बेरहमी से पिटाई की फिर उसे जलाकर मार डाला बाद में घर में आग लग गई करके वह सड़क पर आकर चिल्लाने लगा इसे कि वह यह साबित कर सके कि यह हत्या नहीं एक दुर्घटना थी किंतु ऐसा हो ना सका और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी पति को हिरासत में ले लिया। पुजारी को चिल्लाता देख एवं उसके घर से आग को बाहर आते देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाई। इसके बाद पुलिस को घटना के बारे में जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी पुजारी राम नारायण पांडे को हिरासत में ले लिया है। साईं मंदिर के पुजारी रामनारायण पांडेय (35) परिसर में ही बने मकान में पत्नी मंदाकिनी पांडेय (25), अपने दो बच्चों और साले रामायण तिवारी (17) व साली पूजा तिवारी (15) के साथ रहता है। पुलिस ने आरोपी राम नारायण पांडे को धारा 302 342 506 बी के तहत गिरफ्तार कर लिया है और न्यायिक अभिरक्षा में उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने इसके पूर्व तत्काल ही रायपुर से फॉरेंसिक टीम को बुलवाकर मौके की जांच पड़ताल करवाई।
जानकारी के मुताबिक आरोपी पुजारी अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था। जिसे लेकर आये दिन दोनों के बीच विवाद भी होता था। बुधवार की सुबह भी दोनों के बीच इसी बात को लेकर पुजारी का पत्नी के साथ विवाद हुआ। दोनों के बीच विवाद इस कदर बढ़ गया कि पुजारी ने पत्नी की बुरी तरह पिटाई कर दी।
इसके बाद दोपहर को घर से चला गया। रात करीब 9 बजे लौटा तो फिर पत्नी से मारपीट शुरू कर दी। उस पर धारदार हथियार से भी हमला किया। इतना पीटा कि वह अधमरी होकर बिस्तर पर गिर पड़ी। इसके बाद रामनारायण ने कमरे में ही बने रसोईघर से जलता गैस चूल्हे लाकर पत्नी मंदाकिनी के ऊपर रख दिया। इससे उसकी पत्नी की जलकर मौत हो गई।
घटना के दौरान आरोपी के दोनों बच्चे और साले-साली भी घर में ही मौजूद थे। आरोपी ने बच्चों को जान से मारने की धमकी देकर दूसरे कमरे में बंद कर दिया था। इस मामले में आसपास के लोगों से मिली घटना की जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई कर रही है।
पुजारी ने अपनी पत्नी को जिंदा जलाया
