अग्रसेन जयंती महोत्सव 7 अक्टूबर को, तैयारियां जोरों पर

भाटापारा। अग्रवाल सभा भाटापारा के द्वारा अग्रसेन जयंती महोत्सव मनाने के लिए बैठकों का दौर लगातार चल रहा है। अग्रसेन जयंती 7 अक्टूबर को मनाई जाएगी जिसको लेकर विभिन्न प्रकार की तैयारियां समाज के द्वारा लगातार की जा रही है। वही महिला मंडल के द्वारा अलग से प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त अग्रवाल युवा मंडल के द्वारा भी अलग से विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। सभी कार्यक्रम अग्रसेन भवन लिंक रोड में किए जा रहे हैं। इस मामले में अग्रवाल सभा भाटापारा के अध्यक्ष प्रेमचंद भू सानिया एवं सचिव महेश भू सानिया ने जानकारी देते हुए बताया कि अग्रसेन जयंती को पूरे उत्साह उमंग के साथ मनाने के लिए तैयारियां की जा रही है। इस हेतु अग्रसेन जयंती महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप मे छत्तीसगढ़ शासन में संयुक्त सचिव सामान्य प्रशासन विभाग संजय अग्रवाल उपस्थित रहेंगे। जबकि विशेष अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ सरकार के निगम मंडल के सदस्य सतीश अग्रवाल उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अग्रवाल सभा भाटापारा के अध्यक्ष प्रेमचंद भू सानिया करेंगे। यद्यपि कोरोनावायरस संक्रमण का प्रभाव वर्तमान समय में काफी कम हो चुका है, इसके बावजूद समाज की सामान्य सभा की बैठक में यह निर्णय लिया गया है कि शोभा यात्रा एवं प्रभात फेरी नहीं निकाली जाएगी। साथ ही जितने भी कार्यक्रम आयोजित होंगे। उसमें विशेष रूप से सोशल डिस्टेंसिंग मेंटेन करते हुए मास्क लगाने को अनिवार्य किया गया है।साथ ही सरकार के कोरोना गाइडलाइन को पालन करने के लिए सभी सदस्यों को निर्देशित किया गया।

Leave a Reply