भाटापारा । प्रदेश में बढ़ रहे धर्मांतरण के विरोध में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा प्रदेश की भूपेश सरकार के खिलाफ क्षेत्रीय विधायक शिवरतन शर्मा की अगुवाई में धरना दिया गया। बड़ी तादाद में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधायक शिवरतन शर्मा ने कहा कि कांग्रेस का इतिहास रहा है कि जिस प्रदेश में इनकी सरकार रही हैं, वहां यह धर्मांतरण का खेल खुले रूप में करती हैं और अब ताजा उदाहरण छत्तीसगढ़ राज्य है। प्रदेश के भोले-भाले आदिवासियों एवं सुदूर दूर में रहने वाले वनांचल वासियों का मिशनरियों के द्वारा प्रदेश सरकार के संरक्षण में खुलेआम हिंदू धर्म छोड़कर दूसरे धर्म अपनाने के लिए प्रलोभन एवं चंगाई सभा के द्वारा जोड़ दिया जा रहा है। कांग्रेस पार्टी को राष्ट्र के अपेक्षा अपना वोट बैंक ज्यादा महत्व का दिखता है। इतिहास गवाह है जहां जहां धर्मांतरण की घटनाएं होती हैं वहां राष्ट्र अंतर की भावना भी बलवती होती है और राष्ट्र आंसर की वजह से हमारा देश खंड खंड होते गया। आज जिस अफगानिस्तान में तालिबान ने बलपूर्वक कब्जा कर लिया है वह एक समय हमारे देश में ही था। राष्ट्र अंतर के कारण ही पाकिस्तान, बांग्लादेश, भूटान, श्रीलंका, बर्मा हमारे देश से अलग होते गए और छत्तीसगढ़ में जिस तरह से भूपेश सरकार के संरक्षण में धर्मांतरण का खेल चल रहा है उससे तो वर्ग संघर्ष की नौबत कभी भी आ सकती है। इसके लिए सुकमा के कलेक्टर ने भी अपने थानेदारों को आगाह किया था कि उनके क्षेत्र में धर्मांतरण की घटनाएं बढ़ती जा रही है इसे रोकने का प्रयास करें। लगता है प्रदेश की भूपेश सरकार पर दबाव है इसीलिए प्रदेश के मुखिया मौन धारण किए हुए हैं और उसका यह परिणाम निकल रहा है कि धर्मांतरण में लिप्त पन्नालाल पादरी, खुलेआम धमकी दे रहा है कि अगर हमें धर्मांतरण से रोका गया तो हम संविधान को ही जला देंगे और उसके इस वक्तव्य की रिकॉर्डिंग भी प्रत्येक थाने में दी गई है। पर प्रशासन प्रदेश सरकार के दबाव में कोई कार्यवाही नहीं कर रहा है। विधायक शर्मा ने प्रदेश सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर धर्मांतरण की घटनाएं प्रदेश में नहीं रोकी गई तो भाजपा आगे चलकर जमीनी स्तर पर विरोध करेगी जिसकी समस्त जवाबदारी प्रदेश की भूपेश सरकार की होगी।
इस दौरान प्रदेश की राज्यपाल महामहिम अनुसुइया उइके के नाम का ज्ञापन तहसीलदार मैडम को दिया गया। इस मौके पर जिले के महामंत्री राकेश तिवारी मंत्री महाबल बघेल वरिष्ठ भाजपा नेता सलीम खान किसान मोर्चा अध्यक्ष गोविंद पटेल महामंत्री उमाशंकर वर्मा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुनील यदूविधायक प्रतिनिधि आशीष जायसवालमंडल के महामंत्री योगेश अनंत गोपाल देवांगन उपाध्यक्ष नंदकिशोर अग्रवाल ग्रामीण अध्यक्ष डबलू सिंह ठाकुर निपनिया मंडल अध्यक्ष धनीराम साहू हर्षित तिवारी आशीष पुरोहित पवन वर्मा चंद्र प्रकाश साहू पार्षद देवेंद्र साहू दिलीप यादव राजा काम नानी गोवर्धन डेहरिया प्यारे रजक धनेश माधवानी मथुरा यदु सूरज भोई बसंत वर्मा व हर्ष तिवारी राजा शर्मा संजय सिंह ठाकुर जयसंत कौशल बंटी टंडन देवा साहू प्यारे रजक सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।
धर्मान्तरण के विरोध में धरना-प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपा
