भाटापारा। सर्वधर्म रक्तदाता समूह के रक्तदाताओं को आडिल हॉस्पिटल भाटापारा के द्वारा सम्मानित किया गया। डॉ विकास आडिल ने सभी रक्त दाताओं को धन्यवाद ज्ञापित किया । इस कार्य को निरंतर सुचारू रूप से चलाने के लिए प्रोत्साहित किया गया । इस समूह के रक्तदाता पिछले कई वर्षों से जरूरतमंदों को रक्तदान रहे है। भाटापारा में ब्लड बैंक का अभाव है लेकिन यह समिति लगातार रक्तदान करके ब्लड बैंक की कमी को पूरा कर रही है। अमरजीत सलूजा के के द्वारा रक्त दाताओं उत्साह वर्धन किया एवं जिले में ब्लड बैंक खोलने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।
रक्तदाता सम्मान समारोह को कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ विकास आडिल , विक्रम आडिल, किशन आडिल , अमरजीत सलूजा,डीके वर्मा उपस्थित थे । अतिथियों के द्वारा सभी रक्त दाताओं को प्रमाण पत्र से सम्मानित किये। समिति के अध्यक्ष आनंद ने बताया कि यह समिति निरंतर जरूरतमंदों को रक्तदान करते आ रही है विकट से विकट परिस्थिति में अभी हम लोगों की सहायता कर रहे हैं, कोरोना जैसी विकट परिस्थितियों में भी रक्तदाताओं ने जरूरतमंद की मदद की। इस समारोह में रक्तदाता विवेक ,शुभम ,कृष्णकांत,साहिल,कुणाल,ज्ञानेश्वर, कुमेश,जित्तू,समीर,रीतेश,नवीन ,लकी, भूपेंद्र, वरिष्ठ राजू पांडेय ,वैष्णव ,कन्हैया साहू एवम सभी रक्तदाता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन कृष्ण कांत कुर्रे ने किया।
