विधायक शिवरतन शर्मा की अनुशंसा से 23 करोड़ 45 लाख 44 हजार के सड़क निर्माण की मिली स्वीकृति


भाटापारा। उपाध्यक्ष भाजपा छत्तीसगढ़,भाटापारा विधायक शिवरतन शर्मा के अथक प्रयास व अनुशंसा से भाटापारा विधानसभा में सिमगा विकासखंड के ग्राम ढेकुना से चक्रवाय मार्ग 12.00 किलोमीटर पुलिया सहित निर्माण कार्य के लिए 23 करोड़ 45 लाख 44 हजार रूपये की स्वीकृत छत्तीसगढ़ रोड एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कार्पोरेशन लिमिटेड द्वारा की गई है..
विधायक भाटापारा की सतत प्रयास व अनुशंसा से छत्तीसगढ़ रोड़ एंड इंफ्रास्ट्रक्चर कार्पोरेशन लिमिटेड रायपुर द्वारा ढेकुना से चक्रवाय मार्ग का पत्र 08/09/2021 को जारी कर प्रशासनिक स्वीकृति दी है और शीघ्र ही इसका कार्य प्रारंभ करने हेतु लोक निर्माण विभाग को आदेशित किया है..
विधायक शर्मा ने बताया कि इस मार्ग के निर्माण से आसपास के गांवों के ग्रामीणों को आने जाने में आसानी होगी एवं आवागमन भी सुगम बनेगा..।
इस से पूर्व के वर्षों में भी विधायक शिवरतन शर्मा की सक्रियता के कारण भाटापारा विधानसभा क्षेत्र में हर तरह के विकास कार्य किये गए है,, पूरे विधानसभा क्षेत्र में मानो सड़को का जाल सा बिछ गया है जिससे क्षेत्रवसियो को आवागमन में सुविधा मिल रही है।

Leave a Reply